बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और सेलेब्स की गुपचुप शादियों के बारे में खबरें आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर से शादी रचाई है और अब खबर है कि एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के डेंटल सर्जन डॉ. तुषान भिंडी से शादी कर ली है। दोनों की शादी ब्रिस्बेन में 15 मई 2021 को हुई है। शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें देखकर हैरान हो रहे हैं।
डेढ़ साल पहले ही कर ली थी सगाई
एवलिन और तुषान ने अक्टूबर 2019 में सगाई कर ली थी। सगाई के बाद दोनों की किस करते हुए तस्वीर सामने आई थी। एवलिन और तुषान ने साल 2019 में सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने सगाई के बाद की तस्वीर शेयर की थी। जबकि इस बार शादी के लिए उन्होंने कंट्रीसाइड लोकेशन को चुना।
2 of 5
एवलिन शर्मा
- फोटो : Instagram
कोरोना संक्रमण के इस दौर में एवलिन और तुषान की यह शादी भी कम से कम लोगों की मौजूदगी में हुई। एवलिन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम चाहते थे कि हमारी शादी में परिवार के साथ ही सभी दोस्त भी मौजूद रहे। हमने अभी एक साधारण सेरेमनी की है, लेकिन आगे एक बड़ा सेलिब्रेशन भी प्लान कर रहे हैं।' एवलिन ने कहा, 'अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी, जिंदगी में इससे बेहतरीन अनुभव और कुछ नहीं है। हम साथ में जिंदगी बिताने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।'
3 of 5
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी
- फोटो : Instagram
अपनी शादी के बारे में और जानकारी देते हुए एवलिन ने बताया कि, 'हमारे वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत लीगल सेरेमनी से हुई। यकीनन हम चाहते थे कि हमारे परिजन और दोस्त भी इस दौरान हमारे साथ हों, लेकिन हमें पता है कि उनका प्यार और आशर्वाद हमारे साथ हैं।'
4 of 5
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी
- फोटो : Instagram
शादी के बाद तुषान भिंडी ने कहा, 'हमारी सगाई को डेढ़ साल हो गए थे और तब से हम शादी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन लॉकडाउन ने हमारी सारी प्लानिंग को धीमा कर दिया। मौजूदा दौर में जैसे हालात हैं, हम अपनी ओर बहुत अधिक ध्यान अटेंशन लेना नहीं चाहते थे। इसलिए हमने हर चीज को सरल और सामान्य रखा। यह हमारे प्यार और कमिटमेंट को दुनिया के लिए आधिकारिक बनाने का समय था।'
बता दें, एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने 'ये जवानी है दीवानी', 'यारियां' और 'साहो', 'मैं तेरा हीरो' और 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। फिलहाल, एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी को उनके फैंस शादी की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।