{"_id":"5d9c2bef8ebc3e93bf3bcc64","slug":"evelyn-sharma-engagement-and-milind-soman-here-5-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड संग अभिनेत्री ने की सगाई और मिलिंद सोमन का किसिंग वीडियो वायरल, पढ़ें पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड संग अभिनेत्री ने की सगाई और मिलिंद सोमन का किसिंग वीडियो वायरल, पढ़ें पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एवलिन शर्मा, मिलिंद सोमन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अभिनेत्री ने ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई
बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शनिवार को सगाई कर ली है। वो पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन और व्यवसायी डॉक्टर तुशान भिंडी को डेट कर रही थीं। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए एवलिन ने बताया, 'यह सपने के पूरे होने जैसा है। तुशान मुझे अच्छी तरह से जानते हैं और उनका प्रपोजल परफेक्ट था।'
पिता की फिल्म में काम करेंगी जाह्नवी
जाह्नवी कपूर इन दिनों बॉलीवुड की कई फिल्मों में व्यस्त हैं। अब पहली बार जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन के तले बन रही फिल्म में काम करने वाली हैं। इस फिल्म का नाम 'बॉम्बे गर्ल' है। फिल्म में दो पीढ़ियों के अंतर को दिखाया जाएगा। इसे बोनी कपूर के साथ निर्माता महावीर जैन मिलकर बनाएंगे।
3 of 5
milind soman
मिलिंद और अंकिता का किसिंग वीडियो वायरल
मिलिंद सोमन पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर पत्नी अंकिता के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वो पत्नी संग लेह घूमने के लिए निकले। मिलिंद ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों साथ में डांस कर रहे हैं और एक दूसरे को किस कर रहे हैं।
कटरीना को रिप्लेस करने पर बोलीं श्रद्धा कपूर
'साहो' की सफलता के बाद अब श्रद्धा कपूर 'स्ट्रीट डांसर 3D' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहले कटरीना कैफ नजर आने वाली थीं। कटरीना को रिप्लेस करने के सवाल पर श्रद्धा कपूर ने कहा कि 'मुझे लगता है कि इसके कई कारण हैं। ये आपके ऊपर है कि आप अपनी च्वॉइस के साथ कैसे खुश रहते हैं।' बता दें कि श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका लौटीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी थीं। अब प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है और वह वापस अमेरिका लौट गई हैं। प्रमोशन के सिलसिले में प्रियंका करीब 15 दिनों के लिए भारत आई थीं। प्रियंका के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे टर्टल नेक टॉप और ग्रे पैंटसूट पहना हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।