फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोरंजन और शिक्षा जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें, जिन पर रहेगी चर्चा

Sun, 08 Jul 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
entertainment and education top news 8 july 2018
मिथुन के बेटे की शादी टली

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह की 7 जुलाई को होने वाली शादी टल गई है। दरअसल, एक एक्ट्रेस ने महाअक्षय और उनकी मां योगिता बाली पर रेप और जबरन अबॉर्शन का आरोप लगाया है। इसी केस के सिलसिले में पुलिस की टीम शादी के मंडप में पहुंची, जिसके बाद शादी को टालना पड़ा। इससे पहले दिल्ली की एक कोर्ट ने दोनों को राहत देते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है।

पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की शादी हुई रद्द, भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाया था रेप और गर्भपात का आरोप  
entertainment and education top news 8 july 2018
UGC NET की परीक्षा आज
यूजीसी नेट की परीक्षा आज देशभर में 91 केंद्रों पर आयोजित की गई हैं। इस बार नेट की परीक्षा में केवल दो पेपर ही देने हैं। पहले तीन पेपर की परीक्षा होती थी। नेट की परीक्षा में सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हो सकते हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हर साल इस परीक्षा को कराती है। 
 

पढ़ें: UGC NET का देने जा रहे हैं एग्जाम, पेपर से पहले इन 5 बातों को ना करें इग्नोर

entertainment and education top news 8 july 2018
नीतू सिंह का जन्मदिन आज
70 के दशक की एक्ट्रेस नीतू सिंह का जन्म 8 जुलाई को हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर को तब अलविदा कह दिया था, जब वो करियर की ऊंचाइयों पर थीं। नीतू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू किया था और 21 साल की उम्र में करियर छोड़ दिया था। 

पढ़ें: ऋषि कपूर के टेलीग्राम ने बदल दी थी नीतू सिंह की किस्मत, शादी के लिए मजबूरन लेना पड़ा था ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and education top news 8 july 2018
'धड़क' की रिलीज डेट टली
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की रिलीज डेट टल गई है। दरअसल फिल्म के मेकर्स ने पायरेसी से बचने के लिए यह कदम उठाया है। जाह्नवी के अपोजिट इस फिल्म में ईशान खट्टर हैं। दोनों ही एक्टर्स इन दिनों प्रमोशन में व्यस्त हैं।

पढ़ें: पायरेसी से बचने के लिए मेकर्स ने बदली 'धड़क' की रिलीज डेट, अब इस दिन देख सकेंगे दर्शक

विज्ञापन
entertainment and education top news 8 july 2018

मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्रों को राहत
छात्रों को तनाव से दूर रखने के लिए जेईई मेन और नीट (यूजी) की परीक्षा साल में अब दो बार आयोजित कराई जाएगी। साथ ही जिन छात्रों ने 2018 में जेईई मेन और नीट (यूजी) की परीक्षा दी है, वो भी दोबारा परीक्षा में बैठ सकेंगे। उधर, छात्र जनवरी की परीक्षा के लिए 1 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 से 20 जनवरी के बीच होगी। 

पढ़ें: अब साल में दो बार होगी जेईई मेन और नीट की परीक्षा, एग्जाम दे चुके छात्र फिर कर सकते हैं आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed