पायरेसी से बचने के लिए मेकर्स ने बदली 'धड़क' की रिलीज डेट, अब इस दिन देख सकेंगे दर्शक
जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं । दर्शकों को इस फिल्म और श्रीदेवी की बेटी से काफी उम्मीदें हैं । यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है । जाह्नवी और ईशान खट्टर फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं ।
भारत के साथ यह फिल्म यूएई में भी रिलीज होगी । पायरेसी से बचने के लिए धड़क के मेकर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है । यूएई में आमतौर पर गुरुवार को फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन धड़क शुक्रवार को रिलीज होगी ।
ट्रेड एनालिटिक्स तरण आदर्श ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है । उन्होंने लिखा, 'पिछले हफ्ते ‘संजू’ के मेकर्स ने गुरूवार को यूएई में फिल्म रिलीज नहीं की...वहां भी ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज की गई जैसे कि बाकी की जगहों पर । क्या अब हम यूएई और गल्फ कंट्रीज में नया ट्रेंड सेट होते हुए देख रहे हैं?'
बता दें कि फिल्म 'संजू' का प्रिंट भी ऑनलाइन लीक हो गया था । जिससे मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा । पहले दुबई और पाकिस्तान से फिल्में लीक हो जाया करती थीं लेकिन अब बांग्लादेश का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। कहा जा रहा है कि 'संजू' बांग्लादेश से लीक हुई है ।