'बिग बॉस 12' में होंगे ये कंटेस्टेंट
'बिग बॉस' से लेकर UGC NET तक, मनोरंजन और शिक्षा जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
डायना पेंटी, अभय देओल, जिमी शेरगिल और अली फजल की फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसका सीक्वल आ रहा है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया जिससे देखकर पता चलता है कि इस बार फिल्म में एक नहीं बल्कि दो-दो हैप्पी होंगी। बता दें कि 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल 24 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी।
पढ़ें: VIDEO: मार्केट में फिर उड़ी हैप्पी के भागने की अफवाह, मगर डायना बोलीं मैं तो यहां हूं
टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शो के पिछले सीजन शानदार रहे हैं । जब भी ये शो शुरू होता है तो TRP के मामले में बाकी सीरियल को पीछे छोड़ देता है। इस बार अमिताभ बच्चन ने मेकर्स से सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है।
पढ़ें: करोड़पति बनने के लिए हो जाएं तैयार, अमिताभ बच्चन ने पहला प्रोमो VIDEO किया रिलीज
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ है। एक न्यूज पोर्टल पर छपी इस खबर के बाद अभिषेक बच्चन ने जमकर भड़ास निकाली और ऐसी किसी भी अफवाह को गलत बताया।
पढ़ें: ऐश्वर्या राय से अनबन की खबर पर जमकर भड़के अभिषेक बच्चन, ऐसे दिया करारा जवाब
नेट परीक्षा की आंसर शीट जारी
यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर शीट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार की आंसर शीट और ओएमआर शीट पर चिह्नित किए हुए जवाबों से अलग हैं तो वो इस मामले में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ओमएमआर शीट पर चिह्नित किए हुए जवाबों और आंसर की पर आपत्ति 27 जुलाई 2018 तक ही की जा सकती है।
पढ़े: UGC NET 2018: आंसर की जारी, 27 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं शिकायत