हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का जलवा जारी है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। 'दबंग 3' और दूसरी बड़ी फिल्मों से मुकाबले के बावजूद ड्वेन जॉनसन की फिल्म के कलेक्शन पर ब्रेक नहीं लगा है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 1.2 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.1 करोड़ रुपये और रविवार को 2.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41.2 करोड़ रुपये हो गया है।
2 of 4
मर्दानी 2, जुमांजी द नेक्स्ट लेवल
- फोटो : Social Media
'जुमांजी द नेक्स्ट लेवल' की यह कमाई काफी अच्छी मानी जा रही है। क्योंकि पहले जहां इस फिल्म का मुकाबल रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' से थे वहीं इस 20 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' भी रिलीज हो गई। हालांकि कोई भी फिल्म 'जुमांजी द नेक्स्ट लेवल' की कमाई थामने में नाकाम रही। 'मर्दानी 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दूसरे हफ्ते में रानी की फिल्म ने शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये, शनिवार को 1.95 करोड़ रुपये और रविवार को करीब 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही 'मर्दानी 2' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 33.50 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 4
Dabangg 3
- फोटो : Social Media
पिछले हफ्ते रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने शुक्रवार को 22.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 22 करोड़ रुपये और रविवार को 28.50 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए करीब 73 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि 'जुमांजी द नेक्स्ट लेवल' को उसके जॉनर का फायदा मिल रहा है। यह फिल्म बच्चों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है जिस वजह से लोग परिवार के साथ भी इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।
4 of 4
Jumanji The Next Level
- फोटो : social media
फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को और पास पहुंच सकती है। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'जुमांजी वेलकम टू द जंगल' का सीक्वल है तो वहीं यह 'जुमांजी' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। इसका पहला पार्ट साल 1995 में रिलीज हुआ था।