{"_id":"654e3b127d216978fb0814cc","slug":"dunki-two-new-heartwarming-posters-out-rajkumar-hirani-shah-rukh-khan-wishes-fans-on-diwali-in-a-best-way-2023-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dunki: 'डंकी' के मेकर्स ने दिया अपनों संग दिवाली मनाने का संदेश, दो नए पोस्टर में दिखी शाहरुख की टोली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dunki: 'डंकी' के मेकर्स ने दिया अपनों संग दिवाली मनाने का संदेश, दो नए पोस्टर में दिखी शाहरुख की टोली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:45 PM IST
सार
शाहरुख खान ने फैंस को अपनों के साथ दिवाली मनाने का संदेश दिया है। साथ ही 'डंकी' के दो नए पोस्टर्स जारी कर फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में जारी किए गए फिल्म के पहले ड्रॉप को दर्शकों की ओर से बेशुमार प्यार मिला है। टीजर पर ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया के बाद, शाहरुख खान ने अब फैंस के लिए राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' के दो नए पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर में शाहरुख के साथ उनके सह-कलाकार तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं, जो दोस्तों के एक समूह की भूमिका निभाते हैं, और अवैध तरीकों से लंदन जाने की इच्छा रखते हैं।
2 of 5
डंकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'डंकी', प्यार और दोस्ती की गाथा बताती है। यह फिल्म उन दोस्तों की दिल छू लेने वाली कहानी है, जो एक सपने को पूरा करने के लिए अपने घरों से दूर लेकिन जीवन बदलने वाली यात्रा पर निकलते हैं। शाहरुख खान ने इस दिवाली पर अपने प्रियजनों के साथ रहने की खुशी को चिह्नित करने के लिए आज फिल्म के दो आकर्षक पोस्टर लॉन्च किए। प्यार, हंसी और दोस्ती से भरपूर, दो नए पोस्टर 'डंकी' के कलाकारों की टोली को प्रस्तुत करते हैं, जिसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर के साथ शाहरुख खान भी शामिल हैं।
3 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
धनतेरस पर जारी किए गए 'डंकी' के दोनों पोस्टर के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि दोस्ती एक व्यक्ति के परिवार का ही हिस्सा है। हाल ही में हिरानी ने डंकी ड्रॉप 1 के साथ एक दिल छू लेने वाली दुनिया की झलक दी। वहीं, पोस्टर्स इसे और आगे ले जाते हुए रंगीन किरदारों के बीच गहरे बंधन को उजागर करते हैं।
पहले पोस्टर में शाहरुख खान को स्कूटर चलाते हुए दिखाया गया है, जिसमें तापसी पीछे बैठी हैं, और अनिल ग्रोवर गले में दूल्हे की माला पहने हुए हैं और साथ में साइकिल चला रहे हैं। दूसरे पोस्टर में सभी पांच दोस्त कक्षा में खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं और उनके हाथ में किताबें हैं जो वीजा से संबंधित परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी के लिए प्रतीत होती हैं। शाहरुख ने हार्डी नाम का किरदार निभाया है, जबकि तापसी उनकी प्रेमिका की भूमिका में हैं।
जिओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित फिल्म 'डंकी' स दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।