फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ravi Kishan's viral meme Money Follows My Brother song released

मनी फाॅलोज माय ब्रदर: रिलीज हुआ रवि किशन का नया गाना, यूजर्स बोले- पागल बना दिया देश को

Fri, 11 Sep 2026 06:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Sep 2026 06:40 PM IST
सार

Money Follows My Brother Song Released: हाल ही में रवि किशन ने घोषणा की थी कि वो अपने चर्चित डायलॉग 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' पर गाना लेकर आने वाले हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपना यह गाना रिलीज कर दिया। जानें क्या है इसमें खास?

विज्ञापन
Ravi Kishan's viral meme Money Follows My Brother song released
रवि किशन का नया गाना - फोटो : Youtube @tseries

विस्तार

अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपना नया गाना 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' शुक्रवार को रिलीज कर दिया है। गाना रवि पर ही फिल्माया गया है और इसे उन्होंने अपनी आवाज भी दी है। गाने में रवि अपने वायरल स्टेप करते भी नजर आ रहे हैं। यहां पढ़िए इससे जुड़ी जानकारी... 

विज्ञापन


कौन हैं गाने के कर्ता-धर्ता? 

  • 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' को मेलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और रवि किशन ने मिलकर गाया है।
  • गाने के लिरिक्स मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं।
  • वहीं इस गाने का निर्माण संगम विज्ञानिक ने किया है। 
  • म्यूजिक मेलो डी, संगम विज्ञानिक और अतुल शर्मा ने मिलकर तैयार किया है। 
  • गाने का वीडियो पोस्ट गुरु ने डायरेक्ट किया है।

Ravi Kishan's viral meme Money Follows My Brother song released
रवि किशन का नया गाना - फोटो : Youtube @tseries

वायरल मीम पर बना यह गाना 
शुक्रवार को रिलीज हुए इस गाने की शुरुआत रवि के बचपन की झलक से होती है। कार में बैठे छोटे रवि कि मां उनसे पूछती हैं- पढ़ाई में तो तेरा मन लगता नहीं सोचा है आगे क्या करेगा? इसके जवाब में लड़का रवि किशन की आवाज में बोलता है- पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है, सुनो। इसके बाद गाना शुरू होता है जिसमें रवि के पीछे लड़कियां दीवानी हुई नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ravi Kishan's viral meme Money Follows My Brother song released
रवि किशन का नया गाना - फोटो : Youtube @tseries

दिखे रवि के कई अंदाज

  • गाने में आगे रवि किशन के कई अंदाज देखने को मिलते हैं। 
  • कहीं वो माई का लाल जयकिशन बनकर थिरकते दिखे। 
  • तो कहीं रवि के दोहे का बोर्ड लगाकर इंटरव्यू देते नजर आए। 
  • गाने में एक जगह वह शेक्सपीयर के यादगार किरदार जूलियस सीजर के अवतार में भी नजर आते हैं।
विज्ञापन

Ravi Kishan's viral meme Money Follows My Brother song released
रवि किशन का नया गाना - फोटो : Youtube @tseries

कहां से वायरल हुआ रवि का डायलॉग? 
रवि किशन का यह डायलॉग बीते दिनों काफी वायरल हुआ। बीते दिनों जब एक्टर एक शो में गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। तब होस्ट ने उनसे सवाल किया कि उन्हें हमेशा से पहचान ज्यादा चाहिए थी या पैसा? 
इस पर रवि किशन ने जवाब दिया- 'पहचान, मनी फॉलोज माय ब्रदर...मनी फॉलोज'। एक्टर ने इस डायलॉग को इस अंदाज में बोला कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब रवि ने इस पर गाना ही रिलीज कर दिया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed