{"_id":"6a953994065c9824950f05b0","slug":"drishyam-3-cast-fees-ajay-devgn-earns-rs-18-crore-how-much-did-get-tabu-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कितनी है 'दृश्यम 3' के कलाकारों की फीस? अजय देवगन ने लिए करोड़ों; तब्बू और श्रिया सरन ने इतना किया चार्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कितनी है 'दृश्यम 3' के कलाकारों की फीस? अजय देवगन ने लिए करोड़ों; तब्बू और श्रिया सरन ने इतना किया चार्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:56 PM IST
सार
Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दर्शकों को खूब पसंद आई। अब इसकी तीसरी किस्त 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' आर रही है। इस फिल्म के लिए कलाकारों ने कितनी फीस ली है, इसके बारे में जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 7
अजय देवगन, तब्बू
- फोटो : एक्स@starstudio18_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही यह फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कलाकारों ने इसके लिए कितनी फीस ली है।
2 of 7
अजय देवगन
- फोटो : एक्स@starstudio18_
अजय देवगन
फिल्म में अजय देवगन अपने किरदार 'विजय सलगांवकर' के रूप में वापसी करने को तैयार हैं। खबरों के मुताबिक अजय देवगन ने फिल्म के लिए 18 से 22 करोड़ रुपये वसूले हैं। इस बीच फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को कितनी फीस दी गई है।
3 of 7
श्रिया सरन
- फोटो : एक्स@starstudio18_
श्रिया सरन
टाइम्स नाउ के मुताबिक फिल्म में अजय देवगन की पत्नी नंदिनी सलगांवकर का रोल करने वाली अभिनेत्री श्रिया सरन को 1 से डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए हैं। वह अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाली हैं।
तब्बू
फिल्म में पुलिस अफसर मीरा देशमुख का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री तब्बू भी तीसरी किस्त में नजर आएंगी। उन्हें इस फिल्म के लिए 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। फ्रेंचाइजी की पहले की फिल्मों में उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन
5 of 7
रजत कपूर
- फोटो : एक्स@starstudio18_
रजत कपूर
पुलिस अफसर मीरा देशमुख के पति महेश देशमुख का रोल करने वाले रजत कपूर भी को 40 से 70 लाख रुपये दिए गए हैं। वह 'दृश्यम 3' का फिर से हिस्सा होंगे। पिछली फिल्मों में उन्होंने शांत और शानदार अभिनय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।