फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Daayra Movie actress Kareena Kapoor believes men should be more open about their emotions

'रोना चाहते हैं तो रो लेना चाहिए...'; फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च पर करीना कपूर ने पुरुषों को दी सलाह

Mon, 31 Aug 2026 04:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Aug 2026 04:45 PM IST
सार

Kareena Kapoor: अक्सर पुरुषों से भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की उम्मीद की जाती है। मगर, करीना कपूर का कहना है कि अगर जरूरत महसूस हो तो पुरुषों और लड़कों को भी रो लेना चाहिए। वे अपने दोनों बेटों को भी यही सलाह देती हैं।

विज्ञापन
Daayra Movie actress Kareena Kapoor believes men should be more open about their emotions
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीना कपूर की आगामी फिल्म 'दायरा' है। इसमें वे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। आज इसका ट्रेलर जारी हुआ है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना कपूर ने पुरुषों को एक सलाह दी है। उनका कहना है कि पुरुषों और लड़कों को अपनी भावनाओं को जाहिर करना आना चाहिए। 

विज्ञापन

Daayra Movie actress Kareena Kapoor believes men should be more open about their emotions
करीना कपूर - फोटो : एएनआई

बोलीं- 'पुरुष भी इमोशंस को लेकर सहज रहें'
करीना कपूर खान का मानना है कि पुरुषों को अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए और अपने संवेदनशील पक्ष को लेकर सहज रहना चाहिए। उनका कहना है कि संवेदनशील होना सिर्फ महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। 
फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर करीना ने कहा कि भले ही अक्सर महिलाओं को ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, लेकिन पुरुषों और लड़कों को भी अपनी भावनाएं जाहिर करने और जिंदगी की चुनौतियों का खुलकर सामना करने में सहज महसूस करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Daayra Movie actress Kareena Kapoor believes men should be more open about their emotions
करीना कपूर-सैफ अली खान, तैमूर, जेह - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan

जेह-तैमूर से क्या कहती हैं करीना?
एएनआई के मुताबिक, अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वे अपने बेटों तैमूर और जेह को भी अपने इमोशंस को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनका कहना है कि जब भी उन्हें जरूरत महसूस हो, तो उनके लिए रोना पूरी तरह से ठीक है।
करीना ने कहा, 'आखिरकार, मैं दो बेटों की मां हूं और जाहिर है कि मैं डरी हुई भी रहती हूं, क्योंकि एक मां के तौर पर आप अपना बेस्ट करना चाहती हैं। आप उन्हें सुरक्षित रखना चाहती हैं और उन्हें यह भी दिखाना चाहती हैं कि वे जिम्मेदार बनें। इसलिए मैं बस उनके लिए दयालु बनने की दुआ करती रहती हूं। पुरुषों को ज्यादा दयालु होना चाहिए'।

विज्ञापन

बेटों को देती हैं क्या सलाह?
करीना ने आगे कहा, 'यह सोच हमेशा रहती है कि लड़कियां हमेशा बहुत सेंसिटिव होती हैं, लेकिन यह सच नहीं है। मुझे लगता है कि आज ऐसे लड़के और पुरुष हैं जिन्हें सेंसिटिव होने, किसी लड़की के सामने रोने या अपनी मां के सामने रोने से कोई डर नहीं है। मैं हमेशा अपने बेटों से कहती हूं, अगर वे रोना चाहते हैं, तो उन्हें रोना चाहिए। यह ऐसा है, जो तुम महसूस करोगे, क्योंकि उसे यह महसूस करना है और उसे जानना है'।

कब रिलीज होगी 'दायरा'?
करीना ने कहा कि बच्चों को अपनी भावनाओं को महसूस करने और उन्हें जाहिर करने देना उनकी ग्रोथ के लिए जरूरी है, साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लड़कों और पुरुषों में ज्यादा करुणा होनी चाहिए। फिल्म 'दायरा' मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म है, जिसमें करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed