'हैवान' नहीं करना चाहते थे कई अभिनेता, प्रियदर्शन की परेशानी सुन अक्षय ने दिया साथ; जानें क्या है पूरा मामला?
Priyadarshan On Akshay Kumar: निर्देशक प्रियदर्शन ने हालिया इंटरव्यू में अपकमिंग फिल्म 'हैवान' के बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने बताया कि किस तरह कई अभिनेताओं के पास से गुजर कर यह रोल अक्षय कुमार तक पहुंचा। जानें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' में साथ काम किया था। अब दोनों की फिल्म 'हैवान' जल्द रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि कई एक्टर्स के फिल्म ठुकराने के बाद भी अक्षय कुमार ने इस किरदार के लिए हामी क्यों भरी?
क्यों अक्षय को पसंद आया किरदार?
फिल्म 'हैवान' को लेकर प्रियदर्शन ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि इस फिल् मकी स्क्रिप्ट कई अभिनेताओं के पास से गुजरी। कई अभिनेताओं ने इस किरदार को निभाने से इंकार कर दिया था। मगर अक्षय ने इस रोल के लिए खुद आगे बढ़कर रुचि दिखाई।
इंडिया टुडे से हुई बातचीत में निर्देशक ने कहा, 'मैंने कभी इस भूमिका के लिए अक्षय के बारे में नहीं सोचा था। ना कभी अक्षय को इस किरदार में देखा था। मैं उनसे यूं ही कह रहा था कि एक किरदार है और कोई उसे करना नहीं चाहता। उस समय हम 'भूत बंगला' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बीच में मैंने उनसे कहा कि एक फिल्म है जो मैं करना चाहता हूं लेकिन कोई इसे करना नहीं चाहता। मैंने उनको फिल्म की मोटी-मोटी कहानी सुनाई जिसे सुनकर अक्षय ने कहा वह यह फिल्म करेंगे। उन्होंने बताय कि वह हमेशा से एक मानसिक रूप से बीमार इंसान का किरदार निभाना चाहते थे।'
एक्टर्स ने रोल सुनकर क्या कहा?
अपनी बातचीत में निर्देशक ने कहा, ‘मैंने जिन-जिन अभिनेताओं से संपर्क किया, उन्होंने मुझे मना कर दिया। वे तो उस किरदार के इर्द-गिर्द अपनी खुद की स्क्रिप्ट लिखने लगे और मुझे बताने लगे कि इसे कैसे किया जाना चाहिए। इसलिए मैंने सोचा, ‘ठीक है, इसे भूल जाओ।’
कब रिलीज होगी ‘हैवान’ ?
- फिल्म 'हैवान' के जरिए अक्षय और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
- इससे पहले इनकी जोड़ी को फिल्म 'टशन' में देखा गया था।
- इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
- यह इस साल 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।