बॉलीवुड सेलेब्स अकसर किसी न किसी पार्टी या इवेंट में दिखाई दे जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इनसे दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझते हैं फिर चाहे वो किसी सुपरस्टार की पत्नी ही क्यों न हो। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे ही एक शख्स की जो खूंखार विलेन की बेटी है, बॉलीवुड एक्टर की पत्नी है लेकिन फिर भी पब्लिक इवेंट में आप इन्हें कम ही देखेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं प्रेम चोपड़ा की बेटी और शरमन जोशी की पत्नी प्रेरणा चोपड़ा जोशी की।
प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां प्रेरणा चोपड़ा, पुनीता चोपड़ा और रकिता चोपड़ा हैं। शरमन जोशी और प्रेरणा की शादी 15 जून 2000 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का दौर चलता रहा और वे गहरे दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।
3 of 5
Prerna and Sharman Joshi
- फोटो : file photo
1999 में शुरू हुई ये लव स्टोरी शादी में तब्दील हुई। 15 जून 2000 को दोनों ने गुजराती रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी में करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए। शादी के समय ही शरमन ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने सिनेमाजगत में विलेन का किरदार निभाकर कामयाबी की उन बुलंदियों को छुआ जहां पहुंचने का सपना हर अभिनेता का होता है। हालांकि ऐसी उपलब्धि शरमन जोशी के हाथ कभी नहीं आई।
4 of 5
sharman joshi prem chopra
- फोटो : ट्विटर
शरमन ने मराठी और गुजराती थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। साल 1999 में आर्ट फिल्म गॉडमदर से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में साल 2001 में आई फिल्म स्टाइल से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी। फिल्म हिट साबित हुई थी और शरमन के अभिनय को खूब सराहा गया था।
प्रेरणा एक बिजनेस वुमन हैं। दोनों एक दूसरे की कंपनी खूब एन्जॉय करते हैं। फिल्मी परिवार का होने के कारण प्रेरणा की राय शरमन हमेशा मानते हैं। साल 2015 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में शरमन ने जरीन खान के साथ बोल्ड सीन कर सबको चौंका दिया। शरमन जोशी की पिछले कुछ सालों में कई सोलो फिल्में रिली हुई हैं, लेकिन उनकी फिल्मों को सफलता नहीं मिली। इन दिनों शरमन अपनी अगली फिल्म 'बबलू बैचलर' के प्रमोशन में जुटे हैं।