उसकी उम्र सिर्फ 14 साल की थी और तभी से उसे
फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे। उस वक्त वो शायद 9वीं क्लास में ही पढ़ रही होगी...हर फिल्ममेकर उसे अपनी फिल्म में लेने को उत्सुक था। उसके मां-बाप से भी गुजारिश करता कि उसे फिल्मों में काम करने दिया जाए।
आखिरकार 16 साल की उम्र ही उसने फिल्मी परदे पर दस्तक दे दी और ऐसा धमाका किया कि लोग देखते रह गए। ये थीं एक्ट्रेस दिव्या भारती।
दिव्या भारती ने डेब्यू के चंद सालों के अंदर ही सुपरस्टार का दर्जा पा लिया था। हर कोई ना सिर्फ उनकी एक्टिंग का दीवाना था बल्कि उनकी खूबसूरती और अदाएं तो लोगों को घायल ही कर देती थीं।
नौबत यहां तक आ गई थी कि फिल्म निर्माता दिव्या भारती को एडवांस में ही कई फिल्मों के लिए साइन कर लेते। यही वजह थी कि जब दिव्या भारती की मौत हुई तो उनकी कई फिल्में अधर में ही लटक गईं तो कई फिल्मों को दूसरी हीरोइनों के साथ फिर से शूट किया गया।
दिव्या भारती की कई ऐसी फिल्में रहीं जो बाद में जबरदस्त हिट रहीं। ऐसी ही एक फिल्म रही 'मोहरा'।