{"_id":"59ca6c964f1c1baf538b4869","slug":"disha-patani-replace-big-heroine-in-tamil-epic-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पटानी ने साइन की तमिल फिल्म, 150 करोड़ के बजट से बनेगी ये एपिक मूवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशा पटानी ने साइन की तमिल फिल्म, 150 करोड़ के बजट से बनेगी ये एपिक मूवी
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
दिशा पटानी
- फोटो : WallpaperSite
बॉलीवुड में तेजी से उभरती एक्ट्रेस दिशा पटानी ने बड़ी तमिल फिल्म साइन की है। ये ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित फिल्म होगी। खास बात ये है कि दिशा पटानी पहली बार तमिल इंड्रस्टी की फिल्म में काम करेंगी। आगे जानें, फिल्म का नाम, और ये किस ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर बन रही है...
दिशा पटानी
दिशा पटानी ने तमिल फिल्म 'संघमित्रा' साइन की है। आठवीं शताब्दी की राजकुमारी 'संघमित्रा' में वो लीड रोल होंगी, ये रोल पहले श्रुति हासन को ऑफर किया गया था पर किन्ही वजहों से दिशा ने उन्हें रिल्पेस कर दिया। आगे जानें, कौन बना रहा है ये फिल्म, और दिशा के अलावा कौन से सुपरस्टार होंगे इस फिल्म में...
दिशा पटानी
तमिल सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर शंकर सी इस फिल्म को बना रहे हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म में जयम रवि और आर्या जैसे बड़े एक्टर भी होंगे। इसके लिए कुल 150 करोड़ का बजट बनाया गया है। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। आगे जानें, दिशा पटानी की अगली बॉलीवुड मूवी के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani
दिशा पटानी अभी बॉलीवुड मूवी 'बागी 2' में व्यस्त हैं। इसमें उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ही लीड रोल में हैं। आगे जानें, दिशा पटानी ने जिस फिल्म के साथ करियर शुरू किया था...
विज्ञापन
दिशा पटानी
दिशा पटानी ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म वरुण तेज के अपोजिट साल 2015 में 'लोफर' थी। इसके बाद वो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखी थी।
'महानुभावुडु' के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे बाहुबली, अलग लुक के कारण रहे चर्चा में
'महानुभावुडु' के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे बाहुबली, अलग लुक के कारण रहे चर्चा में