सलमान खान के फैन्स को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना भी रिलीज हो चुका है। दोनों को ही दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म का एक गाना 'स्लो मोशन' काफी चर्चा में है और इसमें सलमान और दिशा पाटनी की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। गाने के दौरान दिशा ने सलमान खान को 'किस' किया है।
'भारत' के इस गाने में दिशा पाटनी ने क्या सच में तोड़ा सलमान का अहम नियम?
इस बात से सलमान खान के फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वह 'किस' और 'इंटीमेट सीन' से परहेज करते हैं। अभिनेता ने इस मामले में 'नो किसिंग पॉलिसी' को फॉलो करते हैं, लेकिन दिशा और सलमान के गाने 'स्लो मोशन' में बहुत ही अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने में दिशा सलमान खान को किस करती दिख रही हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
वहीं, फिल्म के ट्रेलर को लेकर सलमान खान के फैन्स में गजब का उत्साह है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म को सलमान खान की प्रोड्क्शन कंपनी के साथ ही उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी प्रोड्यूस किया है।
ट्रेलर देखने के बाद साफ हुआ है कि सलमान खान बचपन से लेकर जवानी और बुढ़ापे तक के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कटरीना भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ सलमान के पिता के रोल में होंगे।