पिछले दिनों मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट में ये कहा गया था कि करीब 3 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दोनों के विचार आपस में नहीं मिल रहे थे। इन सब खबरों के बीच अब एक बार फिर दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक साथ स्पॉट हुए हैं जिन्हें देखकर साफ है कि ऐसी खबरें महज अफवाह हैं।
2 of 5
disha patani and tiger shroff
- फोटो : social media
गुरुवार रात को मुंबई में टाइगर और दिशा को साथ में देखा गया। इस दौरान दिशा ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही थीं। वहीं कैजुअल लुक में टाइगर भी हैंडसम लग रहे थे। कैमरा देख दोनों ने स्माइल किया और एक ही कार में बैठकर चले गए।
3 of 5
disha patani
- फोटो : social media
दिशा और टाइगर को अक्सर एक साथ लंच और डिनर पर जाते हुए देखा जाता है। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ना तो कबूला है और ना ही मना किया है।
4 of 5
disha patani and tiger shroff
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भारत के स्लो मोशन गाने पर दिशा पाटनी का डांस काफी पसंद किया गया था। दिशा पाटनी भारत के बाद अब जल्द ही मलंग में नजर आएंगी। फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा कुणाल खेमू भी हैं। कुछ दिन पहले मलंग की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी को चोट लग गई थी। ट्रीटमेंट लेने के कुछ देर बाद ही दिशा पाटनी ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी थी।
5 of 5
disha patani, tiger shroff
- फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 हाल ही में रिलीज हुई थी जिसमें वो एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी। अब टाइगर अपनी अगली फिल्म बागी 3 की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।