{"_id":"5d15c0bb8ebc3e3cf40ad330","slug":"akshay-kumar-share-another-photo-from-the-set-of-suryavanshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने एक्शन मास्टर पर क्यों तानी बंदूक, 'सूर्यवंशी' के सेट से सामने आई फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने एक्शन मास्टर पर क्यों तानी बंदूक, 'सूर्यवंशी' के सेट से सामने आई फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
suryavanshi
- फोटो : social media
Link Copied
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं । फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी । इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं । फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है । हाल ही में फिल्म के सेट से एक फोटो सामने आई है ।
Trending Videos
2 of 6
Akshay Kumar and Katrina Kaif
- फोटो : instagram
इस फोटो में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी फिल्म के बाकी स्टार्स के साथ नजर आ रहे हैं । उन सभी ने फिल्म के एक्शन मास्टर पर बंदूक तान रखी है । इस फोटो को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस फोटो के साथ अक्षय ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा ।
3 of 6
Akshay Kumar and Katrina Kaif
- फोटो : instagram
अक्षय लिखते हैं, 'जब आपका एक्शन खत्म हो जाए तो फाइट मास्टर के साथ एक यही चीज करने के लिए बचती है । सूर्यवंशी इस गोल्डन सिर वाले व्यक्ति को अपना प्यार दे रहा है ।' बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कटरीना भी सेट से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं ।
कटरीना अभी तक तीन तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं । जिसे उन्होंने टॉवल सीरीज नाम दिया है । इन तीनों तस्वीरों में कटरीना टॉवल ओढ़े नजर आ रही हैं । पहली तस्वीर में वो अक्षय के साथ दिखीं । जिसमें दोनों स्टार सिर पर तौलिया लपेटे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में वो फराह खान के साथ दिखीं ।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने ही सफेद रंग का तौलिया लपेटा हुआ है । फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा, 'लंबे समय बाद मैं और मम्मी साथ में... लव यू । टॉवलसीरीज ।' यहां पर कटरीना ने फराह को मम्मी कहा है । इससे पहले कटरीना कुछ बतातीं, यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप दोनों टिप-टिप बरसा पानी पर डांस कर रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।