फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director saawan kumar tak ex wife and music composer usha khanna talk about him says i lost my dear friend

Usha Khanna: प्रोड्यूसर सावन कुमार टाक की एक्स वाइफ ने कही भावुक करने वाली बातें, बोलीं- प्यारा दोस्त खो दिया

Fri, 26 Aug 2022 03:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 03:07 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सावन कुमार टाक का बीते बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनकी पूर्व पत्नी ऊषा उनके बारे में कई भावुक कर देने वाली बातें कही।

विज्ञापन
director saawan kumar tak ex wife and music composer usha khanna talk  about him says i lost my dear friend
उषा खन्ना, सावन कुमार टाक - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सावन कुमार टाक का बीते बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। तबीयत खराब होने की वजह से वह मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 86 साल की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और हार्टअटैक बताई गई। अब उनकी पूर्व पत्नी उषा (जो खुद एक दिग्गज संगीतकार हैं) ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में भावुक कर देने वाली बातें साझा कीं।

विज्ञापन

साथ किया था काम
सावन कुमार की पूर्व पत्नी उषा खन्ना ने सावन कुमार के साथ निजी के साथ ही पेशेवर रूप से भी जुड़ी थीं। खुद एक संगीतकार होने के नाते उषा खन्ना ने सावन कुमार टाक के साथ साथ काम भी किया। निर्माता के निधन से ऊषा खन्ना काफी दुखी हैं, उन्होंने मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि सावन कुमार उनके बहुत प्यारा दोस्त थे, जिन्हें उन्होंने खो दिया है। उषा खन्ना ने सावन कुमार टाक के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'हमने कई फिल्मों में साथ काम किया, उनके साथ काम करने की सबसे अच्छी बात थी सहजता। वह जिस तरह से अन्य कलाकारों के साथ काम करते थे, उसी तरह से उन्होंने मुझे भी पूरी आजादी दी और कहा 'आप वैसा ही करो जैसा आपको सही लगता है'। काम करते हुए उन्होंने कभी भी मुझे परेशान नहीं किया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- उनके साथ काम करना बेहद आसान रहा

ऊषा खन्ना ने उनके योगदान के बारे में बात करते हुए कहा- चूंकि वह एक निर्माता और निर्देशक थे इसलिए उनके लिए गीत लिखना बेहतर था, नहीं तो किसी और लेखक से उन्हें हर भाव के पीछे की स्थिति और दृश्य के बारे में सोचना समझना पड़ता, लेकिन वह खुद कीत लिखते थे और एक गीतकार के रूप में साथ काम करते थे, इसलिए संगीतकार के रूप में उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत आसान था।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुई थी बात
उषा खन्ना ने उनके बारे में भावुक बातें साझा करते हुए कहा, वह मेरे बहुत प्यारे दोस्त थे, यहां तक कि जब हमारी शादी हुई थी तब भी एक पति से ज्यादा वह मेरे प्यारे दोस्त रहे। उन्होंने निर्माता सावन टाक संग अपनी आखिरी बातचीत के बारे में कहा- मैंने उनसे कुछ दिन पहले ही बात की थी, उन्होंने कहा था कि उन्हें घर पर एक नया कुक मिलेगा, वह उनके लिए टेस्टी खाना बना रहे थे। सावन कुमार टाक ने उषा खन्ना को घर पर भी बुलाया था और कहा था कि वह खाना टेस्ट करें। ऊषा ने आगे बात करते हुए कहा कि उनके सावन के व्रत चल रहे थे तो ऐसे में वह खा नहीं सकती थीं, जिसके बाद सावन टाक ने कहा कि जिस दिन सावन खत्म हो जाएं तब तुम घर पर खाने का स्वाद लेने आना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed