फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: हॉलीवुड निर्देशक रिचर्ड डोनर का निधन और गहना वशिष्ठ गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Jul 2021 12:08 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jul 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Director Richard Donner Dies At 91 And Actress Gehana Vasisth Condition Is Critical After Heart Attack
रिचर्ड डोनर, गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिचर्ड डोनर (Richard Donner) का निधन हो गया है। रिचर्ड डोनर ‘सुपरमैन' और ‘द गूनीज' जैसी लोकप्रिय फिल्मों के निर्देशक थे। वह 91 वर्ष के थे और उनका निधन 5 जुलाई को हुआ। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी लॉरेन शूलर डोनर ने दी। रिचर्ड डोनर की मृत्यु के कारण का अभी पता नहीं चला है। बता दें, रिचर्ड डोनर का जन्म ब्रोंक्स में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने रूट 66, द राइफलमैन, द ट्वाइलाइट जोन, द मैन फ्रॉम यू.एन.सी.एल.ई., गिलिगन आइलैंड, पेरी मेसन और द वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट जैसे शोज में बतौर निर्देशक काम किया था। साल 1961 में चार्ल्स ब्रोंसन के साथ उनकी पहली फिल्म X-15 आई थी, जिसके बाद 1968 की क्राइम कॉमेडी सॉल्ट एंड पेपर का भी निर्माण उन्होंने किया था। साल 1976 में आई हॉरर फिल्म ‘ओमेन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।



अवसान: निर्देशक रिचर्ड डोनर का निधन, ‘सुपरमैन’ और ‘द गूनीज’ के लिए थे मशहूर

Director Richard Donner Dies At 91 And Actress Gehana Vasisth Condition Is Critical After Heart Attack
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया

पॉर्न वीडियो की गिरफ्तारी के मामले में लंबे वक्त से चर्चा में रहीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक तीन जुलाई को अचानक गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद तुरंत ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हाल ही में मिली खबर के मुताबिक गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने के बाद अब उनके लंग्स ने भी काम करना बंद कर दिया है।

हालत गंभीर: दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं गहना वशिष्ठ, पॉर्न वीडियो मामले में हुई थीं गिरफ्तार

Director Richard Donner Dies At 91 And Actress Gehana Vasisth Condition Is Critical After Heart Attack
रूपल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

साथ निभाना साथिया में गोपी की सास की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रूपल पटेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरियल साथ निभाना साथिया में कोकिला मोदी की भूमिका निभाने निभाने वालीं रूपल पटेल को हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई हैं।

साथ निभाना साथिया: कोकिला मोदी उर्फ रूपल पटेल हुईं अस्पताल में भर्ती, पति ने सेहत पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Richard Donner Dies At 91 And Actress Gehana Vasisth Condition Is Critical After Heart Attack
फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन इस साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया के साथ साझा करेंगे। उनकी अगली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने का एलान तो पहले ही हो चुका है, अब इसकी रिलीज की तारीख 13 अगस्त तय हो गई है। अजय देवगन फिल्म में एयरफोर्स अधिकारी विजय कार्णिक का किरदार करते नजर आएंगे।

Bhuj Release Date: विजय दिवस की गोल्डन जुबली की तैयारी, इस दिन रिलीज होगी ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’

विज्ञापन
Director Richard Donner Dies At 91 And Actress Gehana Vasisth Condition Is Critical After Heart Attack
एजाज खान - फोटो : एएनआई

बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस में भाग ले चुके एजाज खान की जमानत याचिका मुंबई की एस्प्लांडे कोर्ट ने खारिज कर दी है। एजाज को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस में 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। अप्रैल से एजाज जेल में हैं और अब एक्टर की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज की गई है। इससे पहले भी एजाज खान ने जमानत याचिका दायर की थी। एजाज के लोखंडवाला स्थित आवास पर एनसीबी ने छापा मारा था और ड्रग्स बरामद की थी। लगभग आठ घंटों तक पूछताछ के बाद एनसीबी ने एक्टर को गिरफ्तार किया था।

ड्रग्स केस: अभिनेता एजाज खान की जमानत याचिका खारिज, मार्च में हुई थी गिरफ्तारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed