फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Superman Director Richard Donner Dies At 91

अवसान: निर्देशक रिचर्ड डोनर का निधन, ‘सुपरमैन’ और ‘द गूनीज’ के लिए थे मशहूर

Tue, 06 Jul 2021 08:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jul 2021 08:38 PM IST
सार

  • हॉलीवुड निर्देशक रिचर्ड डोनर का निधन।
  • 5 जुलाई को रिचर्ड डोनर ने ली अंतिम सांस।
  • फिल्म ‘सुपरमैन’ और ‘द गूनीज’ के लिए थे मशहूर।

विज्ञापन
Superman Director Richard Donner Dies At 91
Richard Donner - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिचर्ड डोनर (Richard Donner) का निधन हो गया है। रिचर्ड डोनर ‘सुपरमैन' और ‘द गूनीज' जैसी लोकप्रिय फिल्मों के निर्देशक थे। वह 91 वर्ष के थे और उनका निधन 5 जुलाई को हुआ। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी लॉरेन शूलर डोनर ने दी। 

विज्ञापन


रिचर्ड डोनर की मृत्यु के कारण का अभी पता नहीं चला है। बता दें, रिचर्ड डोनर का जन्म ब्रोंक्स में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने रूट 66, द राइफलमैन, द ट्वाइलाइट जोन, द मैन फ्रॉम यू.एन.सी.एल.ई., गिलिगन आइलैंड, पेरी मेसन और द वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट जैसे शोज में बतौर निर्देशक काम किया था।
विज्ञापन


साल 1961 में चार्ल्स ब्रोंसन के साथ उनकी पहली फिल्म X-15 आई थी, जिसके बाद 1968 की क्राइम कॉमेडी सॉल्ट एंड पेपर का भी निर्माण उन्होंने किया था। साल 1976 में आई हॉरर फिल्म ‘ओमेन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे 1978 में अपनी फिल्म ‘सुपरमैन' लेकर आए, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। मात्र 55 मिलियन डॉलर के बजट वाली इस फिल्म ने 300 मिलियन से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म ने तीन ऑस्कर नामांकन भी प्राप्त किए थे। रिचर्ड डोनर के निधन की खबर आने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed