फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Saath Nibhaana Saathiya Fame Rupal Patel hospitalised Her Husband Give Update on her health

साथ निभाना साथिया: कोकिला मोदी उर्फ रूपल पटेल हुईं अस्पताल में भर्ती, पति ने सेहत पर दी जानकारी

Tue, 06 Jul 2021 01:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 06 Jul 2021 01:16 PM IST
सार

  • अस्पताल में भर्ती हुईं रूपल पटेल 
  • साथ निभाना साथिया में कोकिला मोदी का निभाया किरदार 
  • रूपल पटेल के पति ने सेहत पर दी जानकारी 

विज्ञापन
Saath Nibhaana Saathiya Fame Rupal Patel hospitalised Her Husband Give Update on her health
रूपल पटेल - फोटो : Instagram

विस्तार

साथ निभाना साथिया में गोपी की सास की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रूपल पटेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरियल साथ निभाना साथिया में कोकिला मोदी की भूमिका निभाने निभाने वालीं रूपल पटेल को हाल ही में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई हैं। लेकिन अब उनके पति राधा कृष्ण दत्त ने इस खबर पर जानकारी देते हुए बताया कि रूपल अब बिलकुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन


प्रशंसकों ने उनके ठीक होने की प्रार्थना की

रूपल पटेल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही उनके प्रशंसकों को मिली, उन्होंने तुरंत ही अभिनेत्री के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। बता दे कि रूपल पटेल ने टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। उनके टेलीविजन पर मजबूत महिला के किरदार को लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने साथ निभाना साथिया के बाद, मनमोहिनी और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे कई शोज में काम किया। 2020 में रूपल पटेल 'साथ निभाना साथिया 2' और गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में अतिथि के रूप में नजर आईं थीं।

विज्ञापन

Saath Nibhaana Saathiya Fame Rupal Patel hospitalised Her Husband Give Update on her health
रूपल पटेल - फोटो : Instagram

साथ निभाना साथिया ने दी थी अलग पहचान

रूपल पटेल को टेलीविजन शो 'साथ निभाना साथिया' ने एक अलग पहचान दी थी। इस शो से वह घर-घर में एक लोकप्रिय हो गईं थीं। शो में उन्होंने गोपी की कड़क सास की भूमिका निभाई थी। शो में उनका नाम कोकिला मोदी था और ये किरदार उनकी पर्सनालिटी पर बहुत सूट कर रहा था। कुछ महीनों पहले शो से जुड़ा रूपल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे अभिनेत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियों में कोकिला अपनी बहु गोपी को बहुत डांट रही है। पहले सीजन सफलता को देखते हुए निर्माता इस शो का दूसरा सीजन भी लेकर आए थें, लेकिन दूसरा सीजन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में असफल रहा।

रसोड़े में कौन था वीडियो हुआ था वायरल

साथ निभाना साथिया का एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल इस शो के एक सीन को म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते ने रैप सॉन्ग की तरह क्रिएट कर दिया था। इस वीडियो में यशराज ने उनके रसोड़े के एक सीन को म्यूजिक के साथ जोड़कर उसका रिमिक्स बना दिया था। इस वीडियो में कोकिला मोदी उर्फ रूपल पटेल के अलावा उनकी बहू गोपी और राशि भी हैं। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस तरह शो की बढ़ती लोकप्रियता को देखने के बाद निर्माताओं ने साथ निभाना साथिया के दूसरे सीजन की घोषणा की थी। दूसरे सीजन में रूपल पटेल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed