फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Court Denies Bail To Actor Ajaz Khan In Drug Case Arrested By NCB

ड्रग्स केस: अभिनेता एजाज खान की जमानत याचिका खारिज, मार्च में हुई थी गिरफ्तारी

Tue, 06 Jul 2021 07:36 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jul 2021 07:36 PM IST
सार

  • एक्टर एजाज खान की जमानत याचिका हुई खारिज।
  • ड्रग्स केस में एनसीबी ने मार्च में किया था गिरफ्तार।
  • बटाटा गैंग का हिस्सा होने का था आरोप।

विज्ञापन
Mumbai Court Denies Bail To Actor Ajaz Khan In Drug Case Arrested By NCB
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस में भाग ले चुके एजाज खान की जमानत याचिका मुंबई की एस्प्लांडे कोर्ट ने खारिज कर दी है। एजाज को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस में 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। अप्रैल से एजाज जेल में हैं और अब एक्टर की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज की गई है। इससे पहले भी एजाज खान ने जमानत याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


एजाज के लोखंडवाला स्थित आवास पर एनसीबी ने छापा मारा था और ड्रग्स बरामद की थी। लगभग आठ घंटों तक पूछताछ के बाद एनसीबी ने एक्टर को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद एजाज खान कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, एजाज खान को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब एजाज खान को किसी गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एजाज को मानहानि और अभद्र टिप्पणी के मामले में 18 अप्रैल 2020 को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Mumbai Court Denies Bail To Actor Ajaz Khan In Drug Case Arrested By NCB
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan

एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा था कि देश में होने वाली हर घटना के लिए जिम्मेदार एक मुस्लिम को ही माना जाता है। इस दौरान उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी को इसका जिम्मेदार ठहराया था। एजाज का कहना था कि ये सब कोरोना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। एजाज खाक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एजाज खान टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में साथी कंटेस्टेंट्स के साथ मारपीट के बाद भी सुर्खियों में आए थे। 

Mumbai Court Denies Bail To Actor Ajaz Khan In Drug Case Arrested By NCB
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan

वर्क फ्रंट की बात करें तो एजाज खान ने साल 2007 में सीरियल 'निम्बो का' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह श्शश...कोई है, कहानी हमारे महाभारत की, दीया और बाती सहित अन्य सीरियल में नजर आए। बिग बॉस सीजन सात में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर पहुंचे थे और सेकेंड रनरअप रहे थे। बॉलीवुड में एजाज खान ने फिल्म लम्हा, रक्त चरित्र, बादशाह और टेंपर में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed