साल 2023 में शाहरुख खान के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' देने के बाद निर्देशक एटली अब सलमान खान के साथ अपनी छठी फिल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इस खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
2 of 5
सलमान खान-एटली
- फोटो : इंस्टाग्राम
दो हीरो आएंगे नजर
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में दो-हीरो वाली कहानी देखने को मिल सकती है, जिसमें एटली सलमान खान के साथ कमल हासन या रजनीकांत को मुख्य भूमिका में कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। अगर यह कास्टिंग होती है तो हाल के समय की कई यह अब तक की सबसे बड़ा कास्टिंग में से एक होगी।
3 of 5
सलमान खान, एटली-प्रिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुनर्जन्म पर आधारित होगी फिल्म
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एटली की अगली फिल्म एक बड़े बजट की पुनर्जन्म पर आधारित एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें सलमान खान एक बिलकुल नए अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में दो युगों- अतीत और वर्तमान की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें दर्शकों को कई शानदार सीन देखने को मिलेंगे। सलमान खान इस फिल्म में एक योद्धा के रूप में अतीत के युग में दिखाई देंगे, जबकि वर्तमान युग की कहानी अभी तक पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। इस फिल्म के सभी पात्र दोनों समय रेखाओं में जुड़े होंगे।
4 of 5
एटली कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
कब से शुरू होगी शूटिंग?
इस रिपोर्ट के अनुसार यह इस फिल्म का प्रोडक्शन साल 2025 की गर्मियों में शुरू होगा, क्योंकि एटली को स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने और प्री-प्रोडक्शन शुरू करने के लिए समय की आवश्यकता है। इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन, ड्रामा, थ्रिल और इमोशन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि एटली ने इस साल के अंत तक पूरी कास्ट को फाइनल करने की योजना बनाई है।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान
2026 में रिलीज करने की योजना
फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स करेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म एक साल तक शूट की जाएगी। इसे सलमान खान की 2026 की प्रमुख रिलीज के रूप में देखा जा रहा है। अगले साल एक आधिकारिक घोषणा और टीजर जारी होने की संभावना भी है। फिलहाल, फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी गुप्त रखी गई है।
Nayanthara: भीड़ में नयनतारा और विग्नेश को नहीं पहचान पाए लोग, आधे घंटे तक कतार में खड़ा रहा कपल; वीडियो वायरल
संबंधित वीडियो