अभिनेता अक्षय कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखे गए थे जिसके बाद ऐसी खबरें आईं कि उनकी सास डिंपल कपाड़िया की तबीयत खराब है। अक्षय के बाद ट्विंकल खन्ना भी अस्पताल पहुंची थीं। अब इस मामले पर खुद डिंपल कपाडिया ने बयान दिया है।
2 of 5
डिंपल कपाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स नाउ वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, डिंपल कपाड़िया ने अपने स्वास्थ्य को लेकर आ रही खबरों पर कहा कि 'मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं। मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं। अब वो बेहतर हैं। उनकी तबीयत ठीक है। मैं सभी की प्रार्थना और शुभकामनाएं चाहती हूं।'
3 of 5
ट्विंकल खन्ना, डिंपल कपाड़िया
- फोटो : Amar Ujala
अक्षय कुमार को गुरुवार को हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया था, जिसके बाद ट्विंकल खन्ना भी अस्पताल के बाहर नजर आई थीं। दोनों को अस्पताल के बाहर देख ये कयास लगाए जाने लगे कि डिंपल कपाड़िया की तबीयत खराब है।
4 of 5
dimple kapadia
- फोटो : amar ujala
बता दें कि डिंपल कपाडिया हिंदी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'बॉबी' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता।
5 of 5
डिंपल कपाड़िया
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इन दिनों डिंपल कपाड़िया अपनी हॉलीवुड फिल्म ’टेनट’ के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। थ्रिलर ड्रामा से भरपूर फिल्म ’टेनट’ अगले साल जुलाई में रिलीज होने वाली है।
पहली बार डांस रियलिटी शो में पहुंचा आर्मी का जवान, परफॉर्मेंस देख जज भी हुए नतमस्तक