'डांस प्लस' का सीजन 5 शुरू हो चुका है। ऐसे में कंटेस्टेंट अपनी डांस स्टाइल से जजों को प्रभावित कर रहे हैं। अभी शो में ऑडिशन हो रहा हैं जहां देशभर से पहुंचे कंटेस्टेंट अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसके जज्बे को देख जजों ने सलाम किया।
पहली बार डांस रियलिटी शो में पहुंचा आर्मी का जवान, परफॉर्मेंस देख जज भी हुए नतमस्तक
स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। शो में पहली बार आर्मी का कोई जवान इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। इस जवान का नाम भीम बहादुर छेत्री है। भीम ने 'केसरी' फिल्म का गाना 'तेरी मिट्टी' पर डांस किया। उनका डांस देख जज धर्मेश कहते हैं कि 'सबसे पहले तो आपको हम सबकी तरफ से सैल्यूट है।'
A post shared by StarPlus (@starplus) on
भीम जज राघव से निवेदन करते हैं कि वो उनके रेजिमेंट के जवानों के लिए डांस करें जिससे उनका हौसला अफजाई हो। जिसके बाद राघव स्टेज पर पहुंचते हैं और 'सरफरोशी की तमन्ना' पर डांस करते हैं। राघव स्टेज पर ही भीम को सलाम करते हैं।
A post shared by StarPlus (@starplus) on
भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में यूजर्स उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। अभी तक वीडियो को लगभग 50 हजार लोगों ने देख लिया है। आर्मी जवान की उम्र 25 साल बताई जा रही है।
भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। बता दें कि इस शो में राघव और धर्मेश के अलावा रेमो डिसूजा सुपर जज के रोल में हैं।