बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ शादी कर ली है। दीया और वैभव ने सोमवार को एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। इस शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शादी के मंडप से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दीया और वैभव कुछ पेपर्स पर साइन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी
- फोटो : Social media
दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दीया मिर्जा लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इसी के साथ एक तस्वीर और सामने आई है जिसमें दीया और वैभव कुछ डॉक्यूमेंट साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि दीया अपनी शादी के कुछ कागजात पर दस्तखत कर रही हैं।
3 of 5
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें
- फोटो : instagram-dia mirza fan page
सामने आई ये तस्वीर दीया और वैभव के शादी के मंडप की तस्वीर है। जिसमें ये दोनों सितारे शादी के दस्तावेज पर साइन करते दिख रहे हैं। ध्यान से देखने पर नजर आता है कि इस फॉर्म पर दोनों की तस्वीर लगी हुई है जिसे वो साइन कर रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों सितारे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
4 of 5
दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें
- फोटो : instagram-dia mirza fan page
बता दें कि दीया मिर्जा अभिनेत्री होने के साथ साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। तो वहीं वैभव रेखी मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन हैं। वैभव और दीया पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : instagram-dia mirza fan page
बता दें कि दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से दूसरी शादी की है। इससे पहले उनकी शादी साहिल संघा संग हुई थी। फिर दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद तलाक की घोषणा कर दी थी। 2019 में दीया और साहिल अलग हो गए थे। वैभव जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। वैभव की एक बेटी भी है।