{"_id":"656d391a310f6348110dfc59","slug":"dharmendra-praised-animal-and-his-son-bobby-deol-called-him-talented-on-social-media-2023-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: एनिमल में बॉबी देओल की एक्टिंग ने जीता धर्मेंद्र का दिल, पिता ने बेटे के लिए कह दी यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: एनिमल में बॉबी देओल की एक्टिंग ने जीता धर्मेंद्र का दिल, पिता ने बेटे के लिए कह दी यह बड़ी बात
एनिमल लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। इस फिल्म रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को दर्शकों के साथ सेलेब्स की भी सराहना मिल रही है। अब इस लिस्ट में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेता फिल्म और अपने बेटे बॉबी की तारीफ करते नजर आए।
धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर 'एनिमल' में बॉबी देओल के अभिनय की एक शब्द में समीक्षा की है। अनुभवी अभिनेता ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपने बेटे की एक तस्वीर साझा की और कई दिल वाले इमोजी के साथ टैलेंटेड बॉब लिखा।
बता दें कि बॉबी देओल ने इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई है। हाल ही में पीटीआई से बातचीत में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार पर बात भी की थी। एनिमल में प्रतिपक्षी अबरार हक के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बॉबी ने पीटीआई से कहा, “हर इंसान में अच्छाई और बुराई दोनों होती है। कुछ परिस्थितियों के बाद ही आपमें से वो बुराई बाह निकलती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, ''एक अभिनेता के रूप में आप एक चरित्र के रूप में सोचते हैं। ना कि सही और गलत के बारे में। आप भूल जाते हैं कि सही और गलत का निर्णय कैसे करें। मुझे लगा कि अबरार जिस तरह का वहशी और दुष्ट है, मुझे इसे उसी तरह से निभाना होगा। उस पर बदला लेने का जुनून सवार है। इसलिए जब आप इतने जुनूनी हो जाते हैं, तो आप यह नहीं देखते कि क्या अच्छा है और क्या बुरा, आप बस किसी को खत्म करना चाहते हैं। इसी तरह का यह किरदार है। फिल्म में उसने पीड़ा झेली है... यह एक सदमा है, जिसने उसे एक जानवर जैसा इंसान बना दिया है।''
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'एनिमल'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा भी हैं। फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में 63.8 करोड़ रुपये कमाए और अपने पहले सप्ताहांत के अंत में बॉक्स ऑफिस पर 202.57 करोड़ रुपये की कमाई की। 'एनिमल' विकी कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' के साथ रिलीज हुई थी, जिसने अब तक 25.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Actresses: एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में परिणीति से लेकर सारा तक के नाम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।