दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट पर अक्सर कमेंट्स और लाइक करते रहते हैं। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ जिसे देख फैंस भी हैरान हैं। रणवीर सिंह फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव बात कर रहे थे तभी दीपिका पादुकोण ने एक कमेंट किया जो चर्चा में आ गया।
2 of 5
deepika padukone comment
- फोटो : social media
रणवीर की पोस्ट पर दीपिका का कमेंट नई बात तो नहीं है लेकिन उन्होंने जो लिखा वो सुर्खियों में है। दीपिका ने रणवीर के लाइव वीडियो पर कमेंट किया, 'हाय डैडी'। बस फिर क्या था दीपिका के फैंस इस कमेंट पर कई तरह के कयास लगाने लगे और कहने लगे कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं।
रणवीर के इस लाइव सेशन में उनके करीबी दोस्त अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया। अर्जुन ने लिखा- 'Baba Bhabhi gonna give u one' दीपिका के प्रेग्नेंसी की खबरें कान्स 2019 के दौरान भी चली थी। तब उनकी एक तस्वीर पर फैंस ने इस तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। बाद में दीपिका ने इन खबरों को अफवाह बताया था।

4 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : amar ujala
फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी का रोल करेंगी। रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। कुछ दिनों पहले रणवीर और दीपिका ने लंदन में शूटिंग की थी।
पढ़ें: जब साली ने रणवीर सिंह को किया किस, तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन
5 of 5
chhapaak
- फोटो : social media
इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं। अपने रोल को लेकर दीपिका ने कहा था, 'ये मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है। मैं लक्ष्मी के रोल के साथ पूरा इंसाफ करने की कोशिश करूंगी। ये फिल्म कानून और इंसाफ से कहीं ज्यादा है।'