हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण की पहचान एक सोशल एक्टिविस्ट के रूप में भी होती है। पूरी दुनिया उन्हें फैशन आइकन मानती हैं और उनसे प्रेरणा लेने वालों में नया नाम जुड़ा है वडोदरा के कुछ समलैंगिकों का।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
गुजरात के शहर वडोदरा में हाल ही में LGBT समुदाय द्वारा एक प्राइड परेड का आयोजन किया गया जहां दीपिका के इस साल के कान और मेट गाला लुक को काफी लोगों ने कॉपी किया। इस विशेष परेड में समुदाय के कुछ लोग दीपिका के कान मेट गाला ऑउटफिट में नजर आए।
दीपिका पादुकोण तक जब इस रैली की तस्वीरें पहुंची तो वह भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाई। इन तस्वीरों को देख कर दीपिका कहती हैं, "वडोदरा में प्राइड परेड मार्च के दौरान मेरे कान और मेट गाला ऑउटफिट को उनके विजन में देख कर बेहद खुशी महसूस हो रही है। मैने उनकी कुछ तस्वीरें देखी है और वे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।"
4 of 5
chhapaak
- फोटो : social media
हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में दीपिका को "मिलेनियल ऑफ द ईयर" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिसकी वह शतप्रतिशत हकदार भी हैं। दीपिका जल्द ही अपनी अगली फिल्म छपाक में एक एसिड पीड़ित की भूमिका में नजर आएंगी।
दीपिका के साथ फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म '83 में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाती भी नजर आएंगी।