फिल्म 'पद्मावती' पर मचे घमासान के बीच दीपिका पादुकोण ने मुंबई के एक लग्जरी होटल में बॉलीवुड एक्टर और एक्स लवर रणबीर कपूर के साथ शाम में प्राइवेट मीटिंग की है।
'बॉलीवुड लाइफ' में छपी खबर के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने होटल ताज लैंड्स एंड में यह मुलाकात की। सूत्रों के हवाले से छापे गए खबर में दावा किया गया है कि इस मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह भी मौजूद थे।
मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर शाम 7.15 से 7.45 के बीच में अलग अलग गाड़ी में होटल पहुंचे। माना जा रहा है कि उनकी यह मुलाकात किसी फिल्म के प्रोजेक्ट को लेकर है।
गौरतलब है कि ब्रेकअप के बाद भी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने फिल्म 'तमाशा' की थी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह अक्सर नजर आते थे। वहीं रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने आजतक एक भी फिल्म साथ नहीं की है। ऐसे में इस तिकड़ी को एक साथ देखना बड़े पर्दे पर दिलचस्प होगा।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के डेट्स साल 2019 तक फिल्मी कमिटमेंट्स की वजह से बुक हो चुके हैं। वहीं, दीपिका पहले ही इशारा दे चुकी हैं कि वह अपने करियर से जुड़ी अहम घोषणा जल्द करने वाली हैं।
पढ़ें: सलमान खान की एक्ट्रेस से देर तक चलता रहा Kissing सीन, बोलीं- बताया भी नहीं