बेबाक अंदाज में दिखने के लिए प्रियंका ने बदला अपना लुक, करवाया नया हेयर कट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने बाल छोटे और घुंघराले करवा लिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नए हेयरकट के बाद बार-बार छू कर देख रही हूं कि सब ठीक तो है न?आप भी देखें उनका ये नया अवतार कि वो कैसी लग रही हैं।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
प्रियंका 'क्वांटिको-3' में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी। इस सीजन में अलग दिखने के लिए उन्होंने ये लुक अपनाया है। प्रियंका के ये घुंघराले बाल उन पर काफी अच्छे दिख रहे हैं।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
इससे पहले प्रियंका ने 'क्वांटिको-3' के दौरान एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके को-स्टार उन्हें धक्का दे देते हैं। वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका वैन से नीचे गिर जाती हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है।
पढ़ें: अरे बाप रे! चलती वैन से प्रियंका चोपड़ा को मारा धक्का, वीडियो देखे बिना नहीं होगा यकीन