बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है। कभी अपनी फिल्मों से तो कभी अपने अतरंगी स्टाइल से, रणवीर सभी का दिल जीत ही लेते हैं। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कई पहलू खोले हैं।
दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह एक इंटरव्यू में टॉक शो में पहुंचे। शो में रणवीर ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की है। रणवीर ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हो और मैं उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करूं।' इसके साथ ही रणवीर ने अपनी बाकी इच्छाओं का भी जिक्र किया।
3 of 5
ranveer Singh
- फोटो : instagram
शो में रणवीर ने आगे कहा, 'एक्टिंग के अलावा मैं एक फिल्म डायरेक्ट करना चाहूंगा। मुझे लिखने का काफी शौक है और अक्सर कुछ ना कुछ लिखता ही रहता हूं। वहीं मैं डीजे बनना चाहता हूं। वहीं मैं सुकून से बीच के किनारे वक्त बिताना चाहता हूं।' बता दें कि रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना और विजय वर्मा भी मौजूद रहे।
4 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात रणवीर सिंह के करियर की करें तो रणवीर की अगली फिल्म 83है। ये फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित होगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। 83 के अलावा रणवीर के खाते में फिल्म जयेशभाई जोरदार भी है।
5 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि रणवीर सिंह सुपरहीरो नागराज का किरदार भी बड़े पर्दे पर निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि इसके बारे में कोई भी पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। वहीं कुछ दिन पहले ऐसा भी सुनने को मिला था कि रणवीर सिंह ने एक सुपरहीरो फिल्म को इनकार कर दिया है, तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये वही फिल्म है।