हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण जितनी बेहतरीन अदाकारा हैं, उतनी ही भावुक इंसान भी हैं। अपनी अगली फिल्म छपाक के ट्रेलर लॉन्च पर वह फिल्म के बारे में बातें करते हुए रो पड़ी थीं, इस बार उनके आंसू निकले अपनी करियर यात्रा को अपने सामने जिया जाता देखकर। हालांकि, इस शो की शूटिंग के दूसरी तरफ वह क्षेत्रीय सिनेमा की कुछ दमदार अभिनेत्रियों के साथ जब वक्त बिताने पहुंची तो उनकी गरिमा अलग ही दमक रही थी।
जानें क्यों डांस रियलिटी शो के बीच में ही रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, वायरल हो रहा है वीडियो
हुआ यूं कि अपनी फिल्म छपाक के प्रचार के सिलसिले में दीपिका एक डांस रियलिटी शो के सेट पर पहुंची हुई थीं। शो के प्रतियोगियों ने दीपिका पादुकोण का स्वागत करने के लिए एक एक खास चौंकाने वाला काम किया। इन डांसर्स ने दीपिका के कुछ हिट गानों जैसे धूम तना, मैं लवली हो गई यार, मनवा लागे, दीवानी मस्तानी और घूमर पर अपने नृत्य प्रस्तुतियों की जबरदस्त तैयार कर रखी थी। अपने सामने अपना ही करियर फिर से प्लैबैक में चलता देख वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
इन आंसुओं की वजह पूछे जाने पर दीपिका कहती हैं, 'मैंने अपने करियर में अब तक बिना रुके, बिना थके लगातार जी तोड़ मेहनत की है। मैंने कभी पीछे मुड़कर भी नहीं देखा कि इस दौरान कितने मील के पत्थर मैंने पार कर लिए। मैंने जो भी काम किया वह पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ किया है। यहां इस मंच पर इन लोगों की ये पेशकश देख मेरी पुरानी यादें वापस आ गईं।'
A post shared by StarPlus (@starplus) on
इसके अलावा दीपिका ने क्षेत्रीय सिनेमा के तीन बड़े सितारों नित्या मेनन, सोनाली कुलकर्णी और सोनम बाजवा के साथ भी वक्त बिताया। इन अभिनेत्रियों ने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें फिल्म छपाक की कहानी और फिल्म के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण का किरदार बेहद पसंद आया है।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। हालांकि रिलीज से ठीक पहले यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। दीपिका की इस फिल्म पर कहानी की चोरी का आरोप लगा है। दरअसल राकेश भारती नामक एक लेखक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। राकेश का आरोप है कि यह फिल्म उनकी लिखी हुई कहानी से प्रेरित है इस वजह से उन्हें बतौर लेखक श्रेय दिया जाना चाहिए।
पढ़ें: इस विज्ञापन से सलमान खान को मिला था पहला ब्रेक, जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ समुद्र में लगाई थी छलांग