'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' जैसी फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की चोटी की कलाकार बन चुकी हैं। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए दीपिका ने बहुत संघर्ष किया। आज भले ही दीपिका, रणवीर सिंह की हो गईं हों लेकिन एक समय पर उनका नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जाता था। आज दीपिका के जन्मदिन पर बताते हैं ये किस्सा...
2 of 5
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
एक समय पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के किस्से बॉलीवुड में आम हुआ करते थे। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते थे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम टैटू भी बनवा लिया था। फिर रणबीर की लाइफ में कटरीना कैफ की एंट्री हुई और इस लव स्टोरी का वहीं द एंड हो गया। दीपिका पादुकोण को इस गम से उबरने में काफी समय लगा। इस बीच उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह आए और उन्होंने हमेशा के लिए दीपिका का हाथ थाम लिया।
3 of 5
deepika padukone, ranbir kapoor
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने साल 2008 में आई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में पहली बार साथ में काम किया। इसके बाद दोनों ने ये जवानी है दीवानी और तमाशा में भी साथ में काम किया। ऐसा माना जाता है कि ये जवानी है दीवानी की शूटिंग के दौरान ही दोनों पर प्यार का परवान चढ़ा।
4 of 5
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
रणबीर और दीपिका का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस बात से सबसे ज्यादा परेशान दीपिका हो गई थीं। वह खूब रोई थीं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, 'वो मुझे धोखा दे रहा था। लोगों ने मुझे उसके बारे में कई बार बताया था लेकिन मैंने किसी की बात नहीं सुनी। एकबार उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और सारी फीलिंग्स को किनारे रखकर अलग होने का फैसला लिया।' हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन जाहिर है कि वो यहां रणबीर के बारे में ही बात कर रही थीं।
5 of 5
deepika padukone ranbir kapoor
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'दीपिका को मुझसे काफी नाराजगी थी वो काफी गुस्सा थीं। लेकिन एक बार मुझे वो कॉल तो करतीं। मुझे लगता है कि उस वक्त सही होता कि वो मुझे फोन करती, न कि पब्लिक इस तरह से बात करतीं।'
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का बयान- पिता ने हमेशा खड़ी की मुश्किल, मुझे बली का बकरा बनाया