जिस खूबसूरत लम्हें का दीदार करने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वह इंतजार खत्म हुआ। दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में दीपवीर एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। यह शादी दो रिवाजों कोंकणी और सिंधी से हुई थी और इन दोनों ही शादी समारोह की एक-एक तस्वीर दीपवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। तो चलिए आपको दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर से लेकर शादी की तस्वीरों तक का पूरा वेडिंग एलबम दिखाते हैं।
PHOTOS: नंदी पूजा से लेकर शादी की पहली तस्वीर तक, ये है दीपिका-रणवीर का पूरा वेडिंग एलबम
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
वहीं रणवीर सफेद कुर्ते के साथ धोती पहने हुए दिखाई दिए। दोनों गले में लाल रंग के फूलों से बनी वरमाला पहने हुए हैं। तस्वीर में दीपिका रणवीर को देखकर मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। रणवीर हाथ में हार पकड़े हुए दिखाई दिए तो वहीं दीपिका गोद में लाल रंग के कपड़े पकड़े हुए बैठी हुई हैं। शादी की दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें भी यह जोड़ा कहर ढा रहा है। इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आए। सिंधी रीति से हुई शादी में दीपिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं रणवीर गुलाबी रंग की शेरवानी के साथ उसी रंग की पगड़ी पहने हुए हैं। जबकि दीपिका बड़ा सा मांग टीका और हाथ में लाल रंग के चू़ड़ा के साथ कलीरें पहनी हुई हैं।
A post shared by 🌹 RANVEER SINGH FC🌹 (@ranveersingh_holic) on