फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss20 salman khan will slam rhiti tiwari and ajay devgn will promote drishyam 3 in weekend ka vaar

बिग बॉस 20: सलमान खान लगाएंगे रीति की क्लास, अजय देवगन पहुंचेंगे बनकर मेहमान, क्यों खास है वीकेंड का वार?

Sat, 26 Sep 2026 01:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ का यह हफ्ता पूरी तरह विवादों के नाम रहा है। रीति, काजी, उदिती के बीच के झगड़े हफ्ते भर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहा। उतना ही खास इस ‘वीकेंड का वार’ का एपिसोड भी रहेगा। जानें क्या सरप्राइज होगा इस एपिसोड में…

विज्ञापन
bigg boss20 salman khan will slam rhiti tiwari and ajay devgn will promote drishyam 3 in weekend ka vaar
रीति तिवारी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ के दर्शकों के लिए इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ काफी खास होने वाला है। इस हफ्ते हुए अलग-अलग टॉस्कों में घरवालों के बीच की आपसी दुश्मनी भी दिखाई दी। इन सभी मुद्दों पर आज शो के होस्ट सलमान खान अपनी प्रतिक्रिया देंगे। 

विज्ञापन

डिस बैटल क्या बोले सलमान खान? 

घरवालों के बीच के बीच रखे गए डिस बैटल टास्क में जमकर लड़ाईयां हुईं। रीति तिवारी, काजी के बीच जमकर तूतू मैं मैं हुई। वीकेंड के वार के प्रोमो में सलमान ने रीति को उनके डिस के दौरान किये गए बिहेवियर के लिए फटकार लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने बाकि घरवालों को भी रीति का विरोध न करने के लिए काफी कुछ कहा।

विज्ञापन

bigg boss20 salman khan will slam rhiti tiwari and ajay devgn will promote drishyam 3 in weekend ka vaar
गुल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

गुल्लू घर के नए कप्तान चुने गए

बिग बॉस 20 के इस सीजन में  घर में कैप्टन बनने की रेस से ज्यादा घरवाले घर में टिके रहने की कोशिश कर रहे हैं। जहां सीजन की शुरुआत में डीएसए कैप्टन थे। वहीं दूसरे हफ्ते गुल्लू को कैप्टन बनाया गया। मगर तीसरे हफ्ते फिर से टास्क जीत कर वह कैप्टन बन गए। गुल्लू का बिग बॉस के घर में कैप्टैंसी का यह दूसरा मौका है। 

विज्ञापन

bigg boss20 salman khan will slam rhiti tiwari and ajay devgn will promote drishyam 3 in weekend ka vaar
आम्रपाली दुबे, लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली ने बताया कौन है घर में असली एक्टर? 
भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे घर के सभी मसलों पर काफी कुछ बोलती हैं। इस हफ्ते भी घर में हुए हंगामे पर उन्होंने अपनी राय रखी। बिग बॉस 20 के वायरल हुए प्रोमो में वह एक्टर्स और उनकी एक्टिंग पर काफी कुछ बोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘यहां सभी एक्टर्स हैं, एक्टिंग में कोई छोटा बड़ा नहीं होता, कि तुम लीड रोल करते हो, छोटे एक्टर हो, मेरी मिमिक्री करते हो, कोई फुटेज की बात करता है तो मेरे तन बदन मैं आग लग जाती है।’

विज्ञापन

bigg boss20 salman khan will slam rhiti tiwari and ajay devgn will promote drishyam 3 in weekend ka vaar
बिग बॉस में 'दृश्यम 3' के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

वीकेंड का वार में पहुंचेंगे अजय देवगन
बिग बॉस 20 के इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ और भी खास होने वाला है। क्योंकि इस एपिसोड में अभिनेता अजय देवगन और जयदीप अहलावत मेहमान बन कर पहुंचेंगे। एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का प्रमोशन करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed