फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   National Film Award Winning Actor Sanjay Mishra to share untold stories struggles in autobiography

संजय मिश्रा: अदाकारी के बाद संजय मिश्रा ने थामी कलम; सिनेमा के अनुभवों को दिया किताब का रूप, कब होगी लॉन्च?

Sat, 26 Sep 2026 02:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Sep 2026 02:54 PM IST
सार

Sanjay Mishra Autobiography: अभिनेता संजय मिश्रा अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं। इसके जरिए वे अपने सिनेमाई सफर से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। 

विज्ञापन
National Film Award Winning Actor Sanjay Mishra to share untold stories struggles in autobiography
संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित अभिनेता संजय मिश्रा ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच अच्छी जगह बनाई है। सपोर्टिंग भूमिकाओं के जरिए भी उन्होंने खूब नाम कमाया है। हाल ही में उन्हें 'भक्षक' में अपने किरदार के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बीच अभिनेता ने अपनी किताब का एलान किया है।

विज्ञापन

National Film Award Winning Actor Sanjay Mishra to share untold stories struggles in autobiography
संजय मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@imsanjaimishra

जिंदगी और सिनेमा के अनुभवों को किताब में पिरोएंगे

अभिनेता संजय मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी किताब को लेकर जानकारी दी है। यह दरअसल, अभिनेता की आत्मकथा होगी। इस आगामी ऑटोबायोग्राफी में वे अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी अनकही कहानियों, संघर्षों, अनुभवों और सीखों को साझा करेंगे। किताब का नाम 'हम सीखते-सीखते रह गए' है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब लॉन्च होगी किताब?
संजय मिश्रा की यह किताब नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला में लॉन्च होगी, जिसका आयोजन जनवरी 2027 में होगा। संजय मिश्रा ने यह किताब अपने दिवंगत पिता शंभू नाथ मिश्रा को समर्पित की है। 

विज्ञापन

पिता को समर्पित की आत्मकथा
संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'सड़क से उठकर रजत कमल तक के सफर में क्या खोया, क्या पाया, पता नहीं, लेकिन पापाजी, आपके संजयवा को जब संजय शंभूनाथ मिश्रा कहकर मंच पर बुलाया गया, तब आप मेरे साथ थे। मेरी आंखों में आंसू बनकर। सच कहता हूं कि सभी बिछड़े बहुत याद आए। मेरे जीवन की उन्हीं यादों के पल और लम्हों को एक साथ संजोकर आ रही है मेरी एक किताब- 'हम सीखते-सीखते रह गए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Mishra (@imsanjaimishra)


National Film Award Winning Actor Sanjay Mishra to share untold stories struggles in autobiography
संजय मिश्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब

संजय मिश्रा की चर्चित फिल्में
बता दें कि संजय मिश्रा को साल 2024 में 'भक्षक' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। संजय मिश्रा ने आगे कहा, 'मैं बहुत पढ़ा-लिखा नहीं हूं। फिर भी, मैं लिखूंगा और आप पढ़ेंगे'। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के पूर्व छात्र मिश्रा ने साल 1995 में 'ओह डार्लिंग! ये है इंडिया' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 'आंखों देखी', 'वध', 'मसान', 'ऑल द बेस्ट- फन बिगिन्स', 'गोलमाल' और 'धमाल' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के जरिए पहचान बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed