रणवीर-दीपिका के फैंस को उनकी शादी की फोटो का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन दीपिका ने दोनों रीति-रिवाजों (कोंकणी और सिंधी) से शादी संपन्न होने के बाद ही खुद शादी की तस्वीरें शेयर कर डाली है। दीपिका ने यह फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है...जिन्हें देखने के लिए फैन्स बेचैन हो रहे थे...
इंतजार खत्म, दीपिका पादुकोण ने खुद शेयर की शादी की पहली फोटो, यहां देखें सबसे पहले
दीपिका ने कोंकणी और सिंधी परंपराओ से हुई दोनों शादी की फोटो डाली है। जिसमें बॉलीवुड का यह हिट कपल बेहद खुश दिख रहा है। दीपिका के फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर इन्हें देखने के लिए फैंस का तहलका मच गया है।
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) November 15, 2018
कहा जा रहा है कि दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करेंगे। शादी से पहले ही दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वह शादी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं करेंगे।
A post shared by CUT OUT (@cutout4) on
इस नए—नवेले दूल्हा—दुल्हन को मीका सिंह, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, करण जौहर और रीतेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। दीपिका और रणवीर की शादी को कवर करने के लिए कुछ मीडिया पर्सन इटली तक पहुंच गए हैं। अपने इन बिन बुलाए मेहमानों को दीपिका और रणवीर ने मिठाई भिजवाई है।
बता दें कि लीक हुई तस्वीरों के बीच रणवीर और दीपिका की संगीत सेरेमनी का भी एक वीडियो सामने आया था। इसमें दीपवीर हेलो—हेलो गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी में दीपिका ने आॅफ व्हाइट कलर का शरारा पहना था वहीं रणवीर ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए थे।