बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। रिपोर्टस के अनुसार दोनों इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। शादी की शॉपिंग के बाद दोनों अपने नए आशियाने की तालाश में लगे हैं। रिपोर्टस की मानें तो जल्द ही दोनों विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं।
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार दीपिका और रणवीर इन दिनों घर की तलाश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों घर की तलाश करते हुए वर्ली के ओमकार 1973 में पहुंचे थे। बता दें विराट-अनुष्का भी इसी सोसाइटी में रहते हैं।
वेबसाइट को सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह घर देखने के लिए अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। सभी को प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई है। अगर डील फाइनल होती है तो जल्द ही दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं और इस तरह दोनों विराट अनुष्का के नए पड़ोसी बन जाएंगे।
आपको बता दें कि साल के अंत तक दीपिका अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से शादी कर लेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका जिस ज्वैलरी ब्रांड की एंबेसेडर हैं, वह कंपनी खास उनकी शादी के लिए एक ज्वैलरी रेंज लॉन्च करने जा रही है और अब जिस तरह शादी की खबरों के बीच दोनों के घर देखने की खबर सामने आई है, इससे यह बात तो पुख्ता हो जाती है कि दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं।