मायानगरी मुंबई में सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। सितारे कहीं ना कहीं अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। कभी किसी इवेंट में दिखाई देते हैं तो कभी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे रहते हैं। एयरपोर्ट पर तो सारे दिन ही सितारों का मेला लगा रहता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं कि कहां-कहां सेलेब्स स्पॉट हुए हैं।
2 of 6
सिद्धांत चतुर्वेदी, आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा
- फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड सितारों का हर रोज कहीं ना कहीं आना जाना लगा रहता है। ऐसे में इन सितारों का एयरपोर्ट पर स्पॉट होना आम बात है। ऐसे ही अभिनेत्री आलिया भट्ट, निर्माता-निर्देशक करण जौहर और गली ब्वॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी को एयरपोर्ट पर देखा गया।
3 of 6
डेजी शाह, शाहिद-मीरा, सानिया मिर्जा
- फोटो : amar ujala, mumbai
इनके अलावा अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। अभिनेत्री डेजी शाह को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। तो वहीं बेडमिंटन प्लेयर सानिया मिर्जा भी अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर देखी गईं। इस दौरान सानिया का बेटा मीडिया को देख काफी खुश नजर आया।
4 of 6
अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर
- फोटो : amar ujala, mumbai
आने वाले दिनों में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन्ही में से एक इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म है पति पत्नी और वो। जिसके प्रमोशन में फिल्म की स्टारकास्ट जोरों पर लगी है। ऐसे में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैमरे में कैद हुए।
5 of 6
संजय दत्त, कृति सेनन, आशुतोष गोवारीकर, अर्जुन कपूर
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसी तरह अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'पानीपत' भी सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की स्टारकास्ट भी फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। आशुतोश गोवारिकर की इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त और अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आने वाले हैं।