दंगल में मिली तारीफों का फायदा फातिमा सना शेख को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद नहीं मिलेगा। फिल्म के साथ वह भी कोई कमाल दिखाने में नाकाम रहीं। जबकि उनके साथ दंगल में आईं सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम अब उनसे आगे खड़ी हैं। कैसे होगी फातिमा के नुकसान की भरपाई...
2 of 10
Dangal
- फोटो : file photo
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की बॉक्स ऑफिस किस्मत तय हो जाने के बाद हिसाब लगाया जा रहा है कि किसे कितना नुकसान हुआ। आमिर खान और अमिताभ बच्चन को फिल्म से झटका जरूर लगा, परंतु उनके करियर पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स की फिल्में पुरानी गति से बनती रहेंगी। ग्लैमरस कैटरीना कैफ की फैन फलोइंग बरकरार है।
3 of 10
Fatima Sana Shaikh
- फोटो : file photo
जानकारों के अनुसार फिल्म ने सबसे तगड़ा झटका फातिमा सना शेख को दिया है। जो फिल्म में राजकुमारी जफीरा बेग का किरदार निभा रही हैं। 2016 में दंगल की सफलता ने फातिमा को रातोंरात स्टार बना दिया था परंतु ठग्स ने उनकी किस्मत को चकमा दे दिया। बॉलीवुड में सफलता स्थायी नहीं होती और नए शुक्रवार की फिल्म कलाकार का ग्राफ तय करती है। ठग्स की विफलता ने निर्माता-निर्देशकों के बीच फातिमा के ग्राफ को नीचे ला दिया है।
4 of 10
Fatima Sana Shaikh
- फोटो : Instagram
जानकारों की मानें तो फातिमा के लिए आगे की राह कठिन बन गई है। ठग्स के लिए उनका नाम आमिर खान ने आगे बढ़ाया था। दंगल में उनके पिता बने आमिर फिल्म के बाद उनके मार्गदर्शक बन गए। उनके रोमांस की चर्चाएं भी हुईं। तब बाकी निर्माता-निर्देशक समझ गए फातिमा अब आमिर के अलावा किसी की नहीं सुनेंगी। सूत्र बताते हैं कि दंगल की कामयाबी के बाद फातिमा के पास प्रस्तावों की भरमार थी परंतु अब हालात बदल गए हैं। फातिमा को आगे आमिर या यशराज फिल्म के सर्वेसर्वा आदित्य चोपड़ा कोई सहारा देते हैंए तभी वह मुश्किल से उबर पाएंगी।
5 of 10
Fatima Sana Shaikh
- फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो ठग्स ने फातिमा को व्यक्तिगत रूप से निराश किया क्योंकि फिल्म के अंतिम कट में उनका किरदार वैसे नहीं निकला, जैसी वह उम्मीद कर रही थीं। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी हर फिल्म में नायिकाएं केंद्र में होती हैं। दंगल देखें या गजनी। रंग दे बसंती की कहानी भी एक ब्रिटिश युवती की थी। ठग्स में कहानी फातिमा के किरदार के इर्द-गिर्द जरूर है परंतु फिल्म देख कर साफ है कि फातिमा नाम मात्र को केंद्र में हैं। सारी घटनाएं असल में आमिर के आस-पास ही घूम रही हैं।