जहां पूरी दुनिया सलमान खान की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रही है और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंटूर से शादी करने की खबरों पर खुश हैं, वहां उनकी इस पुरानी हीरोइन को ये खबर रास नहीं आ रही।
सलमान की शादी से डेजी को तकलीफ!
सलमान ने कितनी ही हीरोइनों की जिंदगी बनाई है, उन्हें अपनी फिल्मों में काम दिया। ऐसे में वो उम्मीद करते हैं कि उनकी हीरोइनें भी उनकी खुशी में शरीख हों, उनकी गर्लफ्रेंड से दोस्ती करें। लेकिन इनस हीरोइन की तो सोच कुछ और ही है।
सलमान की शादी से डेजी को तकलीफ!
ये हैं डेजी शाह जो सलमान के साथ फिल्म जय हो से डेब्यू कर चुकी हैं और सलमान के कहने पर ही हेट स्टोरी 3 का अहम हिस्सा बन पाई थीं। खबर है कि डेजी और सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया की आपस में नहीं बनती।
सलमान की शादी से डेजी को तकलीफ!
9 मई को हुए एक अवार्ड फंक्शन में जब डेजी से पूछा गया कि उनके और लूलिया के बीच कैसे रिश्ते हैं तो डेजी ने सवाल से बचने की कोशिश की और 'नो कमेंट्स' कह कर पल्ला झाड़ लिया।
सलमान की शादी से डेजी को तकलीफ!
लेकिन फिर भी जब उनसे बार बार पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि उनके औऱ लूलिया के बीच कोई तनाव नहीं है और लड़ाई की खबरें झूठी हैं। लेकिन वहीं जब सलमान और लूलिया की शादी पर उनकी राय ली गई तो वे साफ मुकर गईं।