सनी देयोल और बॉबी देयोल के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इतने सालों से जिस चीज के लिए तरस रहे थे, अब वो जल्द पूरा हो सकता है।
साथ में फिल्म करेंगे सनी-बॉबी
सनी देयोल को तो भले ही 'घायल वंस अगेन' के बाद 2-3 फिल्मों में काम मिल गया हो लेकिन बॉबी की नैया मझधार में ही लटकी थी। लेकिन अब ये दोनों भाई मिल कर उसे पार लगाएंगे।
साथ में फिल्म करेंगे सनी-बॉबी
खबरें थीं कि सनी जल्द ही नई फिल्म 'मेरा भारत महान' और 'भैयाजी सुपरहिट' में दिखेंगे, लेकिन बॉबी को किसी फिल्म का ऑफर नहीं था। अब खबर है कि इन दोनों भाइयों की जोड़ी एक साथ एक ही फिल्म से वापस करेगी।
साथ में फिल्म करेंगे सनी-बॉबी
वेब पोर्टल मिडडे.कॉम में छपी खबर के मुताबिक बॉबी और सनी 'पोश्टर बॉईज' नाम की फिल्म में साथ काम करने वाले हैं।
साथ में फिल्म करेंगे सनी-बॉबी
ये फिल्म 2014 में बनी मराठी फिल्म पोश्टर बॉईज का हिंदी रीमेक होगी। मराठी फिल्म को तो ऐक्टर श्रेयस तलपड़े ने प्रोड्यूज किया था औऱ अब वे देयोल भाइयों के लिए इस फिल्म को डायरेक्टर भी करेंगे।