पूरा देश लॉकडाउन से गुजर रहा है। ऐसे में ज्यादातर सितारे अपने घर पर ही हैं। लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री कृति खरबंदा एक इंटरनेशनल फ्लाइट से वापस मुंबई लौटी थीं। तब से कृति क्वारंटीन में ही हैं।
2 of 5
Kriti Kharbanda
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कृति इस कदर डर गई थीं कि उन्हें लगने लगा था कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बीते महीने कृति ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के भाई की सगाई में दिल्ली में थीं। जहां से उन्होंने एक इंटरनेशनल फ्लाइट ली थी और मुंबई पहुंची थीं। मुंबई आते ही सर्दी-खांसी ने उन्हें चपेट में ले लिया।
3 of 5
Pulkit and Kriti
- फोटो : instagram
मुंबई मिरर से बात करते हुए कृति ने बताया कि 'घर पहुंचते ही मुझे जुकाम हो गया था साथ ही खांसी भी आ रही थी। तब तक देश में कोरोना के लिए टेस्ट किट उपलब्ध नहीं था इसलिए डॉक्टर ने मुझसे उस वक्त से ही अलग रहने की सलाह दी थी। साथ ही उन्होंने लक्ष्णों पर निगरानी रखने के लिए कहा था। मेरी तबीयत जब तक ठीक नहीं हुई मैं तीन दिन तक बेहद परेशान रही। मुझे ऐसा लग रहा था कि कहीं कोरोना पॉजिटिव तो नहीं हो गई।'
4 of 5
pulkit kriti
- फोटो : social media
कीर्ति ने बेचैनी से बचने के लिए मेडिटेशन की मदद ली। फिलहाल कीर्ति और पुलकित एक ही बिल्डिंग में रह रहे हैं। कीर्ति कहती हैं कि 'मैं शुक्र मनाती हूं कि पुलकित मेरे साथ हैं। उन कपल के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं जो अलग-अलग रहते हैं। लॉकडाउन में वो कैसे मैनेज कर रहे होंगे।'
5 of 5
kriti kharbanda
- फोटो : instagram
इससे पहले कृति ने ये भी बताया कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान पुलकित उनका कैसे ख्याल रख रहे हैं। कृति खरबंदा ने कहा- 'पुलकित ही मेरा इन दिनों ख्याल रख रहे हैं। वो मुझे घर में कुछ भी करने नहीं देते। मैंने आज तक पुलकित जैसा ध्यान रखने वाला ब्वॉयफ्रेंड नहीं देखा। पुलकित गिटार बजाते हैं और मैं उनसे आजकल पियानो बजाना सीख रही हूं।'