फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शराब पीकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गए थे संजय दत्त, चुकानी पड़ी थी इतनी बड़ी कीमत

Mon, 26 Feb 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
controversy when drunk sanjay dutt enter in sridevi hotel room
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ रविवार को दुबई में मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गई थीं। श्रीदेवी के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड समेत उनके फैन्स गहरे सदमे में हैं। 
controversy when drunk sanjay dutt enter in sridevi hotel room
श्रीदेवी के 50 साल के फिल्मी करियर में ऐसी कई घटनाएं हैं, जो काफी दिलचस्प हैं। 80 के दशक में श्रीदेवी का चार्म जोरों पर था जबकि संजय दत्त ने उस वक्त अपने करियर की शुरुआत ही की थी। दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई कनेक्शन नहीं था बावजूद इसके श्रीदेवी और संजय दत्त ने आज तक कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। क्या आप जानते हैं क्यों ?
controversy when drunk sanjay dutt enter in sridevi hotel room

दरअसल इसके पीछे बड़ी वजह है 1983 में हुआ वो वाकया जिसने श्रीदेवी को हिलाकर रख दिया था और उसके बाद उन्होंने कभी संजय दत्त के साथ काम ना करने की कसम खाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक फिल्म से संजय को निकलवाने तक का फैसला कर लिया था। ये बात तब की है जब श्रीदेवी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहीं थीं। संजय दत्त श्रीदेवी के बड़े फैन थे। जैसे ही उन्हें उनके दोस्त ने खबर दी कि श्रीदेवी जितेंद्र के साथ 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही हैं, वो बिना देर किए ही श्रीदेवी को देखने सेट पर ही पहुंच गए। उन दिनों संजय दत्त का वक्त अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने खूब शराब पी रखी थी और ड्रग्स भी ले रखे थे और उसी हालत में उन्होंने फिल्म के सेट पर जाकर श्रीदेवी से मिलने का फैसला कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
controversy when drunk sanjay dutt enter in sridevi hotel room

सेट पर जब श्रीदेवी नहीं दिखीं तो संजय दत्त ने वो कदम उठाया जिसकी वजह से श्रीदेवी का पारा भी हाई हो गया था। नशे में धुत संजय दत्त पर श्रीदेवी से मिलने का भूत इस कदर सवार था कि वो दनदनाते हुए श्रीदेवी के कमरे में ही घुस गए। श्रीदेवी को अंदाजा भी नहीं था कि ऐसे कोई उनके कमरे में घुस जाएगा और वो भी ऐसी हालत में। संजय दत्त ने इसका जिक्र फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। संजय दत्त के मुताबिक, उन्होंने कमरे में घुसकर श्रीदेवी को क्या बोला और उनके साथ कैसे बिहेव किया वो उन्हें याद तो नहीं लेकिन उनके बर्ताव से श्रीदेवी बुरी तरह डर गईं थीं और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।

विज्ञापन
controversy when drunk sanjay dutt enter in sridevi hotel room

इस वाकये के बाद श्रीदेवी इतनी सहम गईं कि उन्होंने फिर कभी संजय दत्त के साथ काम नहीं किया और यही कोशिश रखी कि वो संजय के साथ कोई फिल्म साइन ना करें। लेकिन समय का पहिया बदला और श्रीदेवी को संजय दत्त के साथ मजबूरी में एक फिल्म साइन करनी पड़ी। इस फिल्म का नाम 'जमीन' था लेकिन श्रीदेवी ने साफ साफ कह दिया था कि संजय दत्त के साथ उन्हें फिल्म में एक भी सीन नहीं चाहिए। चूंकि श्रीदेवी उस वक्त की टॉप की एक्ट्रेस थीं इसलिए निर्माता-निर्देशक ने उनकी इस मंशा का ख्याल रखा और उन्हें यकीन दिलाया कि संजय उनके अपोजिट नहीं होंगे, लेकिन किसी वजह से ये फिल्म डिब्बा बंद हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed