बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर अंडरवर्ल्ड की धमकी देने का आरोप लगाया। शर्लिन ने कहा कि उन्होंने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी देने के बाद अब मानहानि का नोटिस भेजा है, लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस से मेरा बयान दर्ज करने का अनुरोध करती हूं ताकि मेरी शिकायत को संज्ञान में लिया जा सके। शर्लिन ने यह भी कहा कि मैं मानसिक प्रताड़ना के लिए 75 करोड़ रुपये मांगने वाले नोटिस का जवाब भी भेज चुकी हूं।
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिनेत्री ने 14 अक्टूबर को जुहू पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले उन्होंने मार्च में दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, जिसे बाद में उन्होंने वापस ले लिया था। मामले में शर्लिन चोपड़ा के वकील, सुहैल शरीफ ने कहा था कि, "दुर्भाग्य से, मानहानि के मुकदमे का इस्तेमाल न्याय और अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने के लिए किया जाता है। वहीं, हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भी शर्लिन चोपड़ा पर मानहानि केस दर्ज किया था।
2 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
14 अक्टूबर को दर्ज अपनी शिकायत में शर्लिन ने "एक आपराधिक साजिश रचने और उसी के अनुसरण में, धोखाधड़ी और बेईमानी से उसे अपने जेएल स्ट्रीम ऐप के लिए काम करने के लिए प्रेरित करने" का आरोप लगाया था। अपनी शिकायत में, अभिनेत्री ने उन उदाहरणों का भी जिक्र किया जिनके कारण इस साल मार्च में दंपति के खिलाफ दर्ज की गई पिछली पुलिस शिकायतों को वापस ले लिया गया था।
3 of 5
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जिसके बाद अब मानहानि नोटिस का जवाब देते हुए शर्लिन ने कोर्ट को अपना जवाब देते हुए लेटर शेयर किया।
4 of 5
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। उन्होंने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। शर्लिन ने बताया कि, राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद बिना बताए उनके घर आ गए थे। इसके बाद राज उनसे जबरदस्ती करने लगा, जबकि वह इसके लिए मना करती रहीं।
5 of 5
राज कुंद्रा और शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शर्लिन का राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी। जांच के दौरान पता चला था कि शर्लिन को एक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें करीब 30 लाख रुपये मिलते थे और उन्होंने कुंद्रा के लिए 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।