विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद से लगातार चर्चा में है। दोनों एक परफेक्ट कपल बनकर उभरे हैं, फिलहाल शादी के बाद दोनों अपने-अपने काम में बिजी हैं। खबरें आ रही थी कि विराट और अनुष्का जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आएंगे। इसके लिए करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को राजी भी कर लिया है लेकिन अब हम आपको इस खबर की सच्चाई बताने वाले हैं।
2 of 5
virat kohli, anushka sharma
शादी के बाद अनुष्का और विराट के पास बिल्कुल भी समय नहीं है। विराट जहां दक्षिण अफ्रीका में मैच खेल रहे हैं वहीं अनुष्का अपनी फिल्म 'परी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिस वजह से उन्होंने करण जौहर के ऑफर को भी ठुकरा दिया है।अमर उजाला डिजिटल को एक्सलूसिव जानकारी मिली है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन में नहीं जाएंगे। अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने हमें बताया कि, 'मीडिया में आ रही इस तरह की खबरें केवल अफवाह हैं और दोनों करण जौहर के शो में नहीं जा रहे हैं।'
इससे पहले चर्चा थी कि, अनुष्का इस शो में अपनी आने वाली फिल्म 'परी' के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी और वह नहीं चाहतीं कि विराट इसका हिस्सा बनें। उनके साथ फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा भी मौजूद होंगी हालांकि इस तरह की खबरें अब केवल कोरी अफवाह निकली और दोनों के ही फैंस को निराशा हुई।
4 of 5
virat kohli, anushka sharma
अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'परी' है जिसमें उनका डरावना रूप दर्शकों के सामने आया है। 'फिल्लौरी' के बाद अनुष्का दूसरी बार भूत का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगी। जहां पहले उन्होंने भूत बनकर लोगों को हंसाया, वहीं अब वह लोगों को डराने का काम कर रही हैं।
फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। प्रोसित रॉय निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का के साथ परमब्रता चटर्जी, रजत कपूर और रीता बिहारी चक्रवर्ती नजर आएंगे। बता दें कि 'परी' अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की फिल्म है।