सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को आपत्तिजनक मैसेजेस भेजना दो इंस्टाग्राम यूजर्स को भारी पड़ गया। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक मुंबई ज़ोन-9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आपत्तिजनक मेसेज भेजने और धमकियां देने पर इंस्टाग्राम के दो यूजर्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ट्विटर
दरअसल रिया ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए ही कुछ यूजर्स के खिलाफ शिकायत की थी। रिया ने लिखा था- 'मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही... मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही... मैं शर्म में चुप रही...'। मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा। क्या आपने जो कहा है, उसकी गंभीरता का आपको अहसास है? कानून के मुताबिक ये अपराध है। मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल रिया ने जो पोस्ट साझा किया था उसमें उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांंग की है। अपने पोस्ट में रिया ने लिखा, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। सादर। रिया चक्रवर्ती।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Social Media
इससे पहले पुलिस को सुशांत के बैंक अकाउंट के विवरण मिले थे जिससे उन्हें पता चला था कि सुशांत के अलावा उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती भी उनके क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया करती थीं। सुशांत के मामले में पुलिस अब तक उनसे जुड़े तीन दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही पुलिस सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच करवा चुकी है। लेकिन, अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि रिया ने 14 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था कि अभी भी अपनी भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं। अपने पोस्ट में रिया ने सुशांत को याद करते हुए लिखा कि आप ही वो हैं, जिन्होंने मुझे प्यार में विश्वास करना सिखाया। बता दें कि सुशांत ने बीती 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।