यामी गौतम हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब उनकी आने वाली फिल्म चोर निकल के भागा रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में यामी गौतम के साथ सनी कौशल नजर आने वाले हैं। सनी और यामी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर। नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को इस फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी है।
2 of 4
चोर निकल के भागा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चोर निकल के भागा की कहानी की बात करें तो कुछ दिन पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में यामी गौतम एयर होस्टेस की भूमिका में हैं, वहीं सनी कौशल यात्री के किरदार में हैं, जो कि यामी के मंगेतर बने हैं और दोनों कर्ज में डूबे हुए हैं। दोनों बचने के लिए हीरों की चोरी का प्लान बनाते हैं। हालांकि, यह प्लान तब फ्लॉप हो जाता है, जब प्लेन हाइजैक हो जाता है। यह घटना 40 हजार फुट की ऊंचाई पर होती है। हालांकि यह हाइस्ट है या हाईजैक यह सस्पेंस इस बात का खुलासा तो फिल्म रिलीज होने के बाद होगा।
इसे भी पढ़ें- Ranbir kapoor: आलिया की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने से रणबीर कपूर नाराज, एक्शन लेने की तैयारी में अभिनेता!
3 of 4
चोर निकल के भागा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चोर निकल के भागा का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। इसके निर्देशक अजय सिंह हैं। फिल्म का लेखन अमर कौशिक ने किया है, जो स्त्री, बाला और भेड़िया जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जिनी वेड्स जॉनी और दसवीं के बाद नेटफ्लिक्स पर सीधे आने वाली यह यामी की तीसरी फिल्म है। वहीं, सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली यह यामी गौतम की छठी फिल्म होगी।
4 of 4
चोर निकल के भागा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ ही समय पहले यामी गौतम की लॉस्ट जी5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यामी ने क्राइम रिपोर्टर का किरदार अदा किया था। वहीं सनी कौशल की बात करें तो वह विक्की कौशल के भाई हैं। इससे पहले सनी कौशल की शिद्दत और हुड़दंग भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं सिनेमाघरों में उनकी जान्हवी कपूर के साथ उनकी फिल्म मिली रिलीज हुई थी।