फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiyaan Vikram: ‘कोबरा’ की रिलीज से पहले चियान विक्रम ने किया ट्विटर पर डेब्यू, बोले- 15 साल लेट हूं लेकिन...

Sat, 13 Aug 2022 12:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 13 Aug 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Chiyaan Vikram makes Twitter Debut ahead of Cobra and ponniyin selvan 1 release, said it’s the right time
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

चियान विक्रम तमिल इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। अभिनेता कॉलीवुड का एक अभिन्न अंग हैं और अपनी दमदार अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अब अभिनेता के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, अपनी फिल्म ‘कोबरा’ और ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ की रिलीज से पहले चियान विक्रम ने ट्विटर पर अपना डेब्यू कर लिया है। उनका आधिकारिक ट्विटर हैंडल @chiyaan' है।

Chiyaan Vikram makes Twitter Debut ahead of Cobra and ponniyin selvan 1 release, said it’s the right time
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

चियान विक्रम ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह कहते हैं, 'ये मैं हूं चियान विक्रम। यह वास्तव में मैं ही हूं। भ्रमित न हों। मैं किसी वेश में नहीं हूं। पा.रंजीत के साथ मेरी अगली फिल्म के लिए यह मेरा लुक है। मुझे बताया गया है कि ट्विटर मुझे अपने फैंस के साथ जुड़े रखेगा और मैं उन्हें अपनी फिल्मों के बारे में जानकारी दे सकता हूं। हालांकि मुझे ऐसा करने में लगभग 15 साल की देरी हो गई है। लेकिन मुझे लगता है कि यह सही समय है।'

Chiyaan Vikram makes Twitter Debut ahead of Cobra and ponniyin selvan 1 release, said it’s the right time
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे चियान विक्रम ने कहा कि वह ट्विटर पर अपने फैंस के प्यार को अनुभव करने के लिए जुड़े हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने लोगों को यह कहते सुना है कि सोशल मीडिया पर मेरे लिए बहुत प्यार है और अब मैं खुद इसका थोड़ा आनंद लेना चाहता था। मैं अब ट्विटर पर आ चुका हूं।' इससे पहले विक्रम ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस के साथ बातचीत की थी। वहीं, अभिनेता के ट्विटर पर आने से फैंस भी काफी खुश हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chiyaan Vikram makes Twitter Debut ahead of Cobra and ponniyin selvan 1 release, said it’s the right time
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चियान विक्रम आखिरी बार कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित ‘महान’ में नजर आए थे और अब वह जल्द दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। चियान विक्रम की फिल्म ‘कोबरा’ 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने पोस्ट-प्रोडक्शन कारणों का हवाला देते हुए रिलीज को स्थगित कर दिया था। इसके अलावा वह ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ में भी नजर आएंगे, जो 30 सितंबर को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed